Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

कोरोना महामारी के चलते आठ महीनों के लम्बे समय बाद रिलीज़ हुई मनोज बाजपेयी की फ़िल्म, 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया पहले दिन

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवंबर 2020, मंगलवार। कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते लगभग आठ महीनों के लम्बे अंतराल के बाद रविवार (15 नवम्बर) को ‘सूरज पे मंगल भारी’ सिनेमाघरों में उतरी। 15 अक्टूबर को केंद्र सरकार द्वारा सिनेमाघर खोलने की इजाज़त मिलने के बाद रिलीज़ होने वाली यह पहली नई बॉलीवुड फ़िल्म है। सिनेमाघरों की तालाबंदी टूटने के बाद सिनेमाघर मालिक पुरानी फ़िल्में लगाकर दर्शकों को बुलाने की कोशिशों में जुटे थे।

आम तौर पर बॉलीवुड फ़िल्में शुक्रवार को रिलीज़ होती हैं, मगर सूरज पे मंगल भारी दिवाली के एक दिन बाद गोवर्द्धन पूजा के मौक़े पर रिलीज़ की गयी। फ़िल्म का पहला दिन ज़्यादा उत्साहवर्द्धक नहीं रहा। हालांकि, सकारात्मक पहलू यह है कि थोड़े ही सही मगर दर्शक फ़िल्म देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, लगभग 800 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई सूरज पे मंगल भारी ने 80 लाख रुपये का नेट कलेक्शन पहले दिन किया। अगर, कोरोना वायरस पैनडेमिक ना होता तो यह आंकड़ा कहीं अधिक रहता।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सिनेमाघरों को जारी विशेष गाइडलाइंस के तहत थिएटर्स को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला गया है। ज़ाहिर है, इसका असर कलेक्शंस पर पड़ेगा, मगर सिनेमाघरों की फ़िलहाल कोशिश दर्शकों को थिएटर्स तक लाने की है। देश के कई राज्यों में कोविड-19 के केस अभी भी बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में दर्शक एहतियातन बाहर नहीं निकल रहे हैं। ओवरसीज़ में भी सूरज पे मंगल भारी के कलेक्शंस काफ़ी कम रहे। अमेरिका में 20 स्क्रींस से 1.19 लाख रुपये मिले तो कनाडा में 5 स्क्रींस से 7.22 लाख रुपये का कारोबार हुआ।

सोमवार को मुंबई के गेटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमाघरों में कम दर्शक होने की वजह से शो कैंसिल करने की ख़बर है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, इन सिनेमाघरों में आम तौर पर कम से कम 30 दर्शक होने पर शो जारी किया जाता है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए सिनेमाघर प्रबंधन ने यह सीमा 15 दर्शक कर दी। इसके बावजूद शो कैंसिल करने पड़े।

सूरज पे मंगल भारी को अभिषेक शर्मा ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फ़ातिमा सना शेख़ मुख्य भूमिकाओं में हैं। मनोज बाजपेयी ने फ़िल्म में एक वेडिंग डिटेक्टिव का किरदार निभाया है, जो शादी से पहले लड़का या लड़की की जासूसी करता है। फ़िल्म को अधिकतर क्रिटिक्स का पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला है।

भारत में कोरोना वायरस पैनडेमिक के प्रसार से पहले आख़िरी रिलीज़ इरफ़ान ख़ान, राधिका मदान और करीना कपूर की अंग्रेज़ी मीडियम है, जो 13 मार्च को सिनेमाघरों में आयी थी। मध्य मार्च से कोविड-19 के चलते सिनेमाघर बंद होने शुरू हो गये थे। दिल्ली में पहले 31 मार्च तक सिनेमाघर बंद किये गये थे। केस बढ़ने के साथ सिनेमाघरों के बंद रहने की अवधि भी बढ़ती गयी।

 97 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!