Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी नैनीताल की विशेष पहल – महिला समूहों द्वारा तैयार विभिन्न आर्गेनिक उत्पादों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की दी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, रविवार, 29 दिसम्बर 2019 (सूचना)। जनपद के ग्रामीण ईलाकों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का उत्पादन किया जा रहा है। अधिकतर उत्पाद कुमाऊॅनी एवं पर्वतीय उत्पाद हैं, जिन्हें देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक काफी पसन्द करते हैं। इस प्रकार के पर्वतीय उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तथा आसानी से पर्यटकों की पहुॅच तक पहुॅचाने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा विशेष पहल की गयी है। डीएम की इस पहल का शुभारंभ बीते एक दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया। पर्वतीय उत्पादों की बिक्री कलेक्ट्रेट परिसर में जारी है। अब इन उत्पादों की बिक्री जनपद व आस-पास के होटलों में भी होगी, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने शनिवार की देर सांय पर्यटक आवास गृह सूखाताल में होटल एसोशिएसन तथा पर्यटन कारोबारियों व स्वयं सहायता समूहों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर जिला मिशन प्रबन्धन ईकाई के अन्तर्गत दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय आजीविका मिशन के तहत संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित किए जा रहे सामान की जानकारी दी गयी। श्री बंसल ने बताया कि महिला समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार के बेशुमार आर्गेनिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी उच्च गुणवत्ता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा मडुवा, मक्का, भट्ट, चना चावल, के आटे के अलावा पहाड़ी लाल चावल, झिंगोरा, राजमा, काला भट्ट, मूठ, सोयाबीन, साबुत चना, गहत, लोबिया, साबुत मसूर के अलावा विभिन्न प्रकार के अचार, बुरांश, लेमन, ओरेंज, आवला स्क्वेश के साथ ही विभिन्न प्रकार के जैम, मडुवा, मक्का के बिस्किट, विभिन्न प्रकार के मसाले, लोकी, खीरा, पेठे की बड़ियाॅ बनायी जा रही हैं। इसके साथ ही राम बांस व अन्य पर्वतीय उत्पादों से फ्लाॅवर पोट, बास्केट, रेक तथा डस्टबिन भी बनाए जा रहे हैं।
श्री बंसल ने होटल व्यवसायियों से कहा कि पर्यटकों को जो भोजन आदि उनके द्वारा परोसा जा रहा है, उसमें पर्वतीय उत्पादों को शामिल करें। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों की बिक्री बढ़ेगी, जिससे महिलाओ व क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा, वहीं आने वाले पर्यटक भी पर्वतीय उत्पादों से रूबरू होंगे।
होटल एसोशिएसन तथा पर्यटन कारोबारियों ने समूहों द्वारा उत्पादित होने वाले पदार्थों की सूची भार रेट लिस्ट सहित उपलब्ध कराने, मांग के अनुसार समय से उत्पाद उपलब्ध कराने व होटलों की आवश्यकता अनुसार पैकेजिंग कराने की बात कही। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि फुटकर दरों की अपेक्षा थोक में खरीदारी करने पर 5 से 10 प्रतिशत की छूट भी दी जायेगी। इन उत्पादों की उपलब्धता एवं आपूर्ति के लिए निम्नलिखित संपर्क सूत्रों पर संपर्क कर सकते हैं:
सरस्वती तिवारी : मो. 798304489,
दमयंती बिष्ट : मो. 6395768405
सावित्री गरजौला : मो. 8859032491
जनपद वासियों की आर्थिकीय बढ़ाने के लिए आपसी तालमेल एवं समन्वय से और अधिक बेहतर ढंग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटलों एवं कारोबारियों की मांग एंव आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में जनपद के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादो से रूबरू कराते हुए उत्पादों की गुणवत्ता एवं स्वाद तथा पैकेजिंग व उत्पादकता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वाद से प्रभावित होकर जिलाधिकारी श्री बंसल ने 7000 रूपये के तथा मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने 5000 रूपये के उत्पाद मौके पर ही रखीदे। इसके साथ ही विभिन्न कारोबारियों तथा अधिकारियों द्वारा भी उत्पादों की जमकर खरीदारी मौके पर ही की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, सीईओ होटल चेवरोन ग्रुप प्रवीण शर्मा, अल्का होटल के वेद साह, जीएम मनु महारानी नरेश गुप्ता, जीएम नैनी रिट्रीट संजय, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, एपीडी संगीता आर्या, डीएसटीओ एलएम जोशी सहित स्वयं सहायता समूहो एवं विभिन्न होटलों के प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

 75 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!