उत्तराखण्डदिल्ली
महाराज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट कर पूछी उनकी कुशलक्षेम

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी 2023, सोमवार, देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुँचकर शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विदित रहे कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अभी हाल ही में घुटने का ऑपरेशन हुआ है।
83 total views, 1 views today