Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है, कांग्रेस ने राजनीति की छवि खराब की : पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नमो ऐप के जरिए कर्नाटक भाजपा के विधानसभा चुनाव के सभी उम्मीदवारों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के मुद्दों को बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले राजनीतिक दल विकास के मुद्दे पर राजनीति नहीं करते थे, बल्कि जाति-पंत-धर्म के आधार पर राजनीति करते थे। पीएम ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल एक जाति को चुनाव से पहले लॉलीपॉप पकड़ाते हैं और फिर चुनाव में उनका उपयोग करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना है। आपको इस दौरान चौकन्ना रहना होगा, क्योंकि राजनीतिक पार्टियां भाजपा के खिलाफ झूठ फैला रही है। हमें झूठ से भी लड़ना है और विकास-सच की लड़ाई भी लड़नी है। आज कांग्रेस की वजह से ही राजनीति की गलत छवि बनी है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान 4 साल में केंद्र की ओर से कर्नाटक को दी गई मदद के बारे में बताया।

पीएम ने आगे कहा कि बेंगलुरु के नौजवानों ने अपनी उंगली की ताकत से बेंगलुरु का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। देश को गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए गरीबों को सशक्त करना होगा। हमारी संगठन शक्ति को पराजित नहीं किया जा सकता। पीएम ने कहा कांग्रेस की भलाई चाहने वालों ने नई चर्चा शुरू की है कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा आएगी, यह मतदाताओं को निराश करने का षड्यंत्र है। पुरुष कार्यकर्ताओं के बराबर ही महिला कार्यकर्ता हों।

पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए के अंतिम 4 वर्ष के कार्यकाल में कर्नाटक को हाईवे निर्माण के लिए 8,700 करोड़ रूपये दिए गए थे जबकि हमारे चार साल के कार्यकाल में कर्नाटक को 27,000 करोड़ रूपये हाईवे निर्माण के लिए दिए गए। भारत के राजनीतिक कल्चर की मुख्य धारा कांग्रेस के कुकर्मों और पाप से भरी हुई है

बता दें कि राज्य में 12 मई को मतदान है और मतगणना 15 मई को होगी। कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार पिछले पांच सालों से वहां सत्ता में है। भाजपा उसे अपदस्थ करके फिर से अपनी सरकार बनाने की जद्दोजहद में है। मोदी का कर्नाटक अभियान एक मई से शुरू होगा। वह राज्य में 15 रैलियां करके लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

 69 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!