भारतीय लोक सेवा दल ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

आकाश ज्ञान वाटिका (देहरादून) १७ नवम्बर, २०१९, रविवार। आज 17 नवंबर 2019 को भारतीय लोक सेवा दल के प्रदेश पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक आम सभा, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में, दल के प्रदेश कार्यालय, बोगनविला कॉलोनी में आयोजित की गयी। बैठक में पार्टी द्वारा किये जाने वाले भावी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया तथा वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया।
कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भारतीय लोक सेवा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष आशीष नौटियाल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से पंकज जायसवाल को प्रदेश प्रवक्ता, अजय भट्ट को जिला अध्यक्ष, कपिल पांडे को मीडिया प्रभारी, अश्वनी बमराडा को कोषाध्यक्ष और दीपक डबराल को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए लोक सेवा दल के अध्यक्ष आशीष नौटियाल ने सभी को एकजुट होकर समाज व प्रदेश के विकास में अपनी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव एस डी रतूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष एसएन बडोला, प्रदेश महासचिव विशाल सिंह, अर्जुन सिंह, अभय सिंह, विक्रम सिंह, आशुतोष आदि उपस्थित रहे।
91 total views, 1 views today