Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में 61.50 फीसद पहुंचा मतदान का आंकड़ा

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा की सभी पांचों सीटों के लिए गुरुवार को हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा राज्य निर्वाचन कार्यालय ने शुक्रवार देर रात जारी कर दिया। इसके मुताबिक पांचों सीटों पर 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह आंकड़ा पिछले लोकसभा चुनाव में हुए 61.67 फीसद मतदान के आसपास ही है।

गौरतलब है कि अभी इसमें मतगणना के दिन सर्विस मतदाताओं का आंकड़ा भी शामिल किया जाएगा, जिनकी संख्या 90 हजार से ज्यादा है। इससे यह लगभग तय है कि इस बार का मतदान प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव के लगभग समान होगा या थोड़ा ज्यादा रहेगा।

खास बात ये कि मतदान को लेकर आधी आबादी ने अधिक सजगता दिखाई है। चुनाव में 64.37 फीसद महिलाओं ने वोट डाले, जबकि 58.87 फीसद पुरुषों ने और 14.67 फीसद थर्ड जेंडर ने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य की पांचों लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ और तब शाम पांच बजे तक करीब 57.85 फीसद मतदान हुआ था। इसके बाद भी देर शाम तक कई पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ। शुक्रवार रात नौ बजे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया था कि सभी मतदान पार्टियों के पहुंचने के बाद मतदान के अंतिम आंकड़ों की सही तस्वीर सामने आने पर शनिवार को आंकड़े जारी किए जाएंगे। इस बीच रात करीब 11 बजे आयोग ने अचानक मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए गए।

आयोग के मुताबिक चुनाव में 7765423 मतदाताओं में से 4775517 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही मतदान को लेकर सही तस्वीर स्पष्ट हो गई और यह आंकड़ा 61.50 फीसद पहुंच गया। मतदान में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक 64.37 फीसद रही। वहीं, मतदान में पुरुषों की 58.87 फीसद और थर्ड जेंडर की 14.67 फीसद भागीदारी रही।

लोकसभा सीटवार देखें तो हरिद्वार में सबसे अधिक 68.92 फीसद लोगों ने वोट डाले, जबकि नैनीताल का आंकड़ा भी इसके आसपास ही है। अलबत्ता, सबसे कम 51.82 फीसद मतदान अल्मोड़ा सीट पर हुआ।

संसदीय क्षेत्रवार स्थिति

सीट———————-मतदान (फीसद में)

हरिद्वार———————–68.92

नैनीताल———————–68.69

टिहरी————————–58.30

पौड़ी गढ़वाल——————54.47

अल्मोड़ा———————–51.82

 61 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!