Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनावः कहीं विधानसभा अध्यक्ष तो कहीं कांग्रेस अध्यक्ष का हंगामा

देहरादून। लोकसभा चुनाव के दौरान जनपद देहरादून में कई जगह विवाद की भी स्थिति रही। कहीं विधानसभा अध्यक्ष की मतदान कर्मी से नोकझोंक, कहीं वीवीपैट मशीन की खराबी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हंगामा किया। इसके अलावा कई जगह भाजपा-काग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भी तनातनी रही।

विधानसभा अध्यक्ष की मतदान कर्मी से नोकझोंक 

ऋषिकेश में मतदान को पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल की मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ नोकझोंक हुई। वह पत्नी चंद्रप्रभा और पुत्र पीयूष के साथ ज्योति विशेष विद्यालय मतदान केंद्र में पहुंचे। मतदाताओं के साथ लाइन में करीब आधा घंटा खड़ा होने के बाद वह बूथ पर अंदर पहुंचे तो मतदान कर्मी ने परिचय पत्र मांगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने बीएलओ को फोटोयुक्त वोटर स्लिप उपलब्ध कराई। जिससे कर्मचारी संतुष्ट नहीं हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने फोटो पहचान पत्र दिखाया। इस दौरान दोनों में नोकझोंक हुई। लगभग दस मिनट बाद मामला शांत हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मतदान कर्मी मतदाताओं को अनावश्यक रूप से परेशान कर लंबे इंतजार को मजबूर कर रहे हैं। मतदाताओं से अनावश्यक ऐसे सवाल किए जा रहे हैं जैसे वह कोई अपराधी हों। पीठासीन अधिकारी को उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इस पोलिंग बूथ का यदि मतदान प्रतिशत कम होता है तो निर्वाचन आयोग से शिकायत की जाएगी।

मशीन खराब होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हंगामा

चकराता रोड स्थित डीएन सैनी ऐकेडमी स्कूल में बनाए गए बूथ में कक्ष संख्या-एक में वीवीपैट मशीन खराब होने की शिकायत रही। इसके बाद स्थानी लोगों ने प्रीतम सिंह को सूचना दी, जिसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रीतम सिंह सीधे कक्ष में घुसे और पीठासीन अधिकारी के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने चार बार मशीन खराब होने को साजिश का हिस्सा बताया। करीब आधे घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इस दौरान भाजपा के महानगर महामंत्री आदित्य चौहान सहित अन्य नेता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रीतम सिंह व अन्य नेताओं के कक्ष में प्रवेश करने पर आपत्ति जताई।

इस दौरान तनातनी की स्थिति भी बनी रही। इसके आधा घंटा बाद प्रदेश कांग्र्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर वहां हंगामा चलता रहा।

एजेंट को लेकर भिड़े भाजपा-कांग्रेस

हाथीबड़कला स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 में बनाए गए मतदान केंद्र पर बूथ नंबर-एक में एजेंट (अभिकर्ता) को लेकर भाजपा-कांग्रेस के समर्थक आमने-सामने आ गए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता गोदावरी थापली ने आरोप लगाया कि भाजपाई मनमानी कर रहे हैं। इस दौरान उनकी बहस बूथ पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी हुई।

नारेबाजी पर छिड़ा विवाद 

नेमी रोड स्थित दून वैली स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर भी हंगामा हुआ। यहां पर भाजपा के समर्थकों ने कांग्रेसियों की मौजूदगी में मोदी-मोदी के नारे लगाए। जिस पर भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। वहां विवाद की स्थिति बन गई। नारेबाजी पर कांग्रेसियों ने ऐतराज जताया। यह आरोप भी लगाया कि बूथ पर तैनात सुरक्षा बल भी भाजपा के दबाव में है।

कांग्रेस ने दोबारा मतदान की मांग वापस ली

कैंट विधानसभा क्षेत्र के तहत डीएन सैनी पब्लिक स्कूल, विजय पार्क एक्सटेंशन स्थित पोलिंग बूथ के कक्ष संख्या 17 में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण घंटों मतदान बाधित रहा। इसके बाद कांग्रेस ने इस बूथ पर पुर्नमतदान की मांग की थी, जिसे देर शाम वापस ले लिया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने इसकी पुष्टि की।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने गुरुवार शाम को मतदान के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की कि उपरोक्त पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने के बाद भी सही मशीन नहीं लगाई गई। जिससे करीब चार घंटे मतदान बाधित रहा।

मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी इसका विरोध किया और चुनाव अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। प्रीतम सिंह ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के जवाब के बाद कांग्रेस ने पुर्नमतदान की शिकायत वापस ले ली है।

 69 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!