Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

लाॅकडाउन अवधि में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा जरूरतमंदों हेतु भोजन के पैकेट एवं राशन उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 16 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं सुरक्षा के दृष्टिगत होम क्वारेंटीन किये गये व्यक्तियों की व्यापक स्तर पर माॅनिटिरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो होम क्वारेंटीन किये गये हैं, यदि वे सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहें तथा घर से बाहर निकल रहें हैं, इसकी सूचना देने हेतु आपदा प्रबन्धन केन्द्र एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर जारी किये गये। होम क्वारेंटीन किये गये व्यक्तियों के परिचित एवं निवास के निकट रहने वाले व्यक्ति एंव परिवार आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0135-2729250 एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम के नम्बर 0135-2722142  पर सूचित कर सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। होम क्वारेंटीन के नियमों का उल्ंघन करने  वाले के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम एंव महामारी अधिनियम में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में जनपद में प्रर्याप्त मात्रा में इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटीन सेन्टर हैं तथा वर्तमान में जो प्रवासी जनपद में आ रहे हैं उन्हें होम क्वोंरटीन किया जा रहा है। आवश्यकता होने पर इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटीन भी किया जायेगा।  

विज्ञप्ति जारी किये जाने तक कुल 159 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, आशारोड़ी चैकपोस्ट पर 51, कुल्हाल चैक पोस्ट पर 30, रायवाला चैकपोस्ट पर 18 और महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 60 सैम्पल शामिल है तथा जनपद में अन्य राज्यों से आये उत्तराखण्ड राज्य के 729 व्यक्तियों को 31 बसों के माध्यम से देहरादून से स्वास्थ्य जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजा गया, जिनमें पौड़ी गढवाल  के 310, उत्तरकाशी के लिए 69, टिहरी के 45, रूद्रयाग के 191,  चमोली के 67, पिथौरागढ 10, अल्मोड़ा 4, हरिद्वार 5, बागेश्वर 28, व्यक्तियों को उनके जनपद  हेतु भेजा गया। 

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत डाॅ० ए.के. डिमरी एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा तहसील एवं ब्लाक ऑफिस विकासनगर के 45 कार्मिकों, मेलटिंग मूवमेंटस बैकरी राजपुर रोड के 56 कार्मिकों  सहित कुल 101 व्यक्तियों  को प्रशिक्षण दिया गया।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 937 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 11613 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2633 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 72 काॅल प्राप्त हुई हैं, जो सभी पास के सम्बन्ध में हैं। 
 
जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 58 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  28.53 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
 
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत किये गये लाॅकडाउन अवधि में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा निरन्तर निराश्रित एवं निर्धन परिवारों/ व्यक्तियों हेतु भोजन के पैकेट एवं राशन उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति, झण्डा बाजार, श्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, सत्य सांई सेवा संस्थान, शिल्पा प्रोडक्शन, कालिका मन्दिर समिति, स्काउट गाईड/सिविल डिफेंस, सीता रसोई-बालाजी सेवा समिति द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 2880 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, थाना पटेलनगर में 500, पटेलनगर चौकी में 546, आराघर चैकी में 250, धारा चौकी में 500, इन्दिरानगर चौकी में 200,  रायपुर थाना  में 150, आईएसबीटी चौकी में 500, नगर निगम में 75, कचहरी में 86, घंटाघर में 35, पत्थरीबाग में 4, कौलागढ में 4, ट्रांस्पोर्ट नगर में 20, आईटी पार्क में 10  व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 1958 निराश्रित पशुओं जिसमें 1443 श्वान, 461 गौवंश एवं 54 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।
 
जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1340 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी। कोतवाली दून में 150, थाना रायपुर 280, थाना पटेलनगर मेें 240, थाना राजपुर 120, थाना नेहरूकालोनी में 300, डालनवाला में 150, तहसील मसूरी में 100 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न डयूटियों में तैनात कार्मिकों एवं आम जनमानस को अपने संशाधनों से निर्मित ओ.एच.पी. मास्क शील्ड,  मास्क, सेनिटाइजर, भोजन, खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हुए जिला प्रशासन को सयहोग प्रदान कर रहे हैं।

जनपद के देहरादून क्षेत्र में 8 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू० 43 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 19 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 105 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित बीस बीघा, शिवा एन्कलेव ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत बीस बीघा ऋषिकेश में 509 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आजाद कालोनी में 125 ली०, चमन विहार कालोनी में 40 ली०, बीस बीघा ऋषिकेश में 55 ली०,  शिवा एन्कलेव में 45 ली० एवं आवास विकास कालोनी ऋषिकेश में 45 ली० कुल 310 ली० दूध विक्रय किया गया। [/box]

 88 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!