उत्तराखण्ड
मसूरी में वाहन के आगे दौड़ता दिखाई दिया तेंदुआ

मसूरी, देहरादून : मसूरी के जंगल से सटे क्षेत्रों में तेंदुए की धमक से मसूरीवासी दहशत में हैं। बीते रोज मसूरी के कैंपटी रोड पर एक वाहन के आगे तेंदुआ दौड़ता हुआ दिखाई दिया, जिसे पर्यटक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
बीते दिनों अंधेरा घिरने के बाद कैम्पटी रोड पर एक पर्यटक वाहन के आगे तेंदुआ आ गया था। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस बारे में प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशां नसीम ने बताया कि प्रभागीय वन कर्मियों को संबंधित वन क्षेत्र व इसके आसपास गश्त तेज करने को कहा गया है। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के घरों के आसपास समुचित विद्युत व्यवस्था करने, झाड़ियां काटने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
94 total views, 1 views today