Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

देर रात सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, दूनवासियों ने ली राहत की सांस

देहरादून: शहर में पिछले 11 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार की देर रात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खत्म करा दी।

गुरुवार सुबह से रात तक कई दौर के घटनाक्रम के बीच जब हड़ताली नहीं माने तो मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों का मानदेय 166 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाते हुए 275 रुपये प्रतिदिन करने का एलान किया। अभी तक 30 कार्य दिवस में कर्मचारियों को 5000 रुपये प्रतिमाह मिल रहे थे, जबकि नई व्यवस्था के तहत उन्हें 8250 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि यह फैसला सूबे की सभी मोहल्ला स्वच्छता समिति पर लागू होगा।

मुख्यमंत्री ने हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए नाला गैंग के 120 व रात्रि सफाई के 34 कर्मचारियों को दो-तीन दिन में फिर से काम पर रखने के आदेश दिए। साथ ही हड़ताल के दौरान नो वर्क-नो पे व्यवस्था को भी निरस्त कर दिया गया। हड़तालियों की आंदोलन के दौरान 11 दिनों की वेतन कटौती नहीं होगी।

इसके बाद हड़तालियों के नेता सफाई कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष राजेश कुमार और महामंत्री धीरज कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर हड़ताल खत्म करने का एलान किया। शुक्रवार सुबह से युद्धस्तर पर शहर की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली।

इससे पहले, गुरुवार को कई दौर में हड़ताली कर्मियों को मनाने के प्रयास होते रहे। भाजपा नेता सुनील उनियाल गामा को हड़तालियों को मनाने निगम में भेजा गया। देर शाम प्रशासन से सुलह वार्ता में हड़ताली मान गए थे, लेकिन सरकार की ओर से लिखित आश्वासन न मिलने पर वे फिर भड़क गए और अधिकारियों को घेर लिया।

उग्र हड़तालियों ने शहर में उत्पात काटना शुरू कर दिया। जगह-जगह कूड़े के ढेर सड़कों पर पलट दिए। स्थिति उग्र होती देखी मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर तत्काल बैठक बुलाई और एक सकारात्मक हल निकाला गया। हालांकि, हड़तालियों की संविदाकरण की मांग पर अभी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी अड़चनों में संविदा पर नियुक्ति अभी नहीं दी जा सकती। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद इस पर सरकार कोई भी कदम उठा पाएगी। मुख्यमंत्री आवास पर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना आदि मौजूद रहे।

बता दें कि, सात मई से चल रही हड़ताल से पूरा शहर कूड़े का ढेर बना हुआ है व सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। शासन-प्रशासन की तमाम कोशिशें इस दौरान विफल रहीं और अब तक की यह सफाई कर्मियों की सबसे बड़ी हड़ताल बन गई।

 73 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!