Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऑक्सीजन की कमी के कारण रुड़की के विनय विशाल हेल्थ केयर हॉस्पिटल में देर रात हुई कोरोना संक्रमित 5 मरीजों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2021, बुधवार, रुड़की। सरकार उत्तराखंड में ऑक्सीजन को लेकर चाहे जो दावे कर रही हो, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। रुड़की के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना से संक्रमित पांच मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि उन्होंने रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को रात दस बजे ही इस संकट की जानकारी दे दी थी। रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने एक संदेश भेजा था। इसके बाद रात को ही ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई। अस्पताल प्रबंधन को सेंट्रल सिस्टम के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था भी रखनी चाहिए थी। उधर, हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विनय विशाल हेल्थ केयर हॉस्पिटल में 70 बेड हैं। इनमें से 50 पर सेंट्रल सिस्टम और 20 पर सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जा रही है। यहां कोरोना से संक्रमित मरीज ही भर्ती हैं। एक युवक ने बताया कि उसकी मां का इलाज चल रहा था। रात डेढ़ बजे एकाएक मां को सांस लेने में समस्या होने लगी। कमरे में मौजूद तीन अन्य मरीजों की भी यही स्थिति थी। इस पर वह अस्पताल के स्टाफ को बुलाने गैलरी में आए तो वहां भगदड़ जैसे हालात थे। स्टाफ से पता चला कि ऑक्सीजन खत्म हो गई है।

स्टाफ ने उनसे फ्लोमीटर का इंतजाम करने को कहा, ताकि सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जा सके, लेकिन रात को फ्लोमीटर कहां मिलता। युवक ने बताया कि उसने डॉक्टर और स्टाफ से गुहार लगाई। अन्य मरीजों के तीमारदारों की भी यही हालत थी। करीब बीस मिनट की अफरातफरी के बाद ऑक्सीजन फिर से चालू हो गई, लेकिन तब तक महिला समेत पांच मरीज दम तोड़ चुके थे।

विनय विशाल हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक डा. विशाल घई ने बताया कि अस्पताल की ओर से रात दस बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल व नोडल अधिकारी पल्लवी गुप्ता को सूचना दे दी गई थी कि उनके यहां तीन से चार घंटे के लिए ही ऑक्सीजन शेष है, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। समय से ऑक्सीजन नहीं आई। इसके चलते पांच मरीजों की जान चली गई।

विनय विशाल हेल्थ केयर हॉस्पिटल में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से पांच मरीजों की मौत हुई है। प्रबंधन की ओर ऑक्सीजन खत्म होने की सूचना समय पर नहीं दी गई। जिन मरीजों की जान गई, उनमें से एक वेंटिलेटर और चार ऑक्सीजन बेड पर थे। जिलाधिकारी हरिद्वार को इस संबंध में पूरी रिपोर्ट दी जा रही है। अस्पताल प्रबंधन को वैकल्पिक व्यवस्था भी रखनी चाहिए थी।

 75 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!