Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“इस संकट काल में पुलिस नागरिकों की हर संभव मदद करेगी” : DGP अशोक कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2021, बुधवार, देहरादून। इस संकट काल में पुलिस नागरिकों की हर संभव मदद करेगी। DGP अशोक कुमार ने कोविड कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। साथ ही उन्होंने कोरोना से संबंधित शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंगलवार को डीजीपी ने पुलिस लाइन में जनता की सहायता के लिए स्थापित कोविड कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने अधिकारियों को कोरोना महामारी से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों में जनता की शिकायतों और समस्याओं का हर संभव हल करने व सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद पीआरडी प्रशिक्षण केंद्र आमवाला स्थित एसडीआरएफ के कोविड कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कांटैक्ट ट्रेसिंग, आइसोलेशन पूछताछ, मेडिकल किट वितरण आदि हेल्पलाइन डेस्क के कार्यों को परखा। साथ ही इनके संपादन में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज बातचीत करने से मानसिक तौर पर मजबूत बनते हैं। ऐसे समय में हमें उनका विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने भविष्य में पुलिस की भागीदारी को अधिक बेहतर बनाने और जनमानस तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कोरोनाकाल में अनाथ हो चुके बच्चों को ह्यूमन ट्रेफिकिंग व अवैध तरीके से दत्तक ग्रहण से बचाने के लिए बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कोविड अस्पतालों से कोरोना मृतकों के परिवार का डाटा जुटाकर बच्चों को बाल संरक्षण गृह में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आयोग ने वरिष्ठ पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है।

आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बताया कि जो बच्चे अनाथ हो चुके हैं, उन्हें गोद लेने के लिए इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर संदेश प्रसारित हो रहे हैं। महामारी का लाभ उठाकर कई ऐसे असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं, जो बच्चों से सहानुभूति दिखाकर ह्यूमन ट्रैफिकिंग करते हैं। इन बच्चों को अवैध तरीके से गोद लेकर दूसरों को बेचना या बाल श्रम करवाते हैं। ऐसे में समय में पुलिस को इस ओर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बाल संरक्षण गृह, शिशु निकेतन, बालिका निकेतन में कर्मचारी व बच्चों के लिए कोविड-19 किट व ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने के सभी जिला प्रबोशन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी के बीच सभी सरकारी-गैर सरकारी बाल संरक्षण गृहों में 10-10 कोरोना किट व एक-एक ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा आइसोलेशन के लिए एक कक्ष बनाया जाए।

 149 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!