Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डविशेषसामाजिक गतिविधियाँ

जोशी निवास नेहरू कॉलोनी में “अपनी पहचान रंगमंच” द्वारा कुमाऊँनी होली का रंगारंग आयोजन किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, ८ मार्च, २०२० (रविवार)।

[box type=”shadow” ]

शुक्रवार, ६ मार्च को आकाश ज्ञान वाटिका के सम्पादक घनश्याम जोशी के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पर “अपनी पहचान रंगमंच” द्वारा कुमाऊँनी होली का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजित किया गया। अपने पारम्परिक परिधानों से सुसज्जित कुमाऊँनी होली के गायक (होलियार)

प्रातः ११ बजे ए – १९२, नेहरू कॉलोनी पहुँचे, जिनका श्रीमती निर्मला जोशी द्वारा दीप प्रज्वलित करने के उपरांत, टीका-अक्षत लगाकर, पारम्परिक अंदाज़ में स्वागत किया गया। तदुपरांत होलियारों द्वारा खरी होली का गायन प्रारम्भ किया। उपस्थित जनों को अबीर-गुलाल लगाया गया। खरी होली, झोड़े व गीतों के इस अनुपम अंदाज ने यहाँ उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमाऊँ के पारम्परिक वाद्य-यंत्रों की धुन व “अपनी पहचान रंगमंच” के अनोखे गायन शैली ने तेज वर्षा में भी समां बंधे रखी।

[/box]
[box type=”shadow” ]

 

होली गायन के दौरान गुड़ की भेली को तोड़कर प्रसाद वितरित किया गया तथा आलू के गुटके, रायता व सूजी का प्रसाद भी वितरित किया गया।

 

[/box]
[box type=”shadow” ]अंत में आशीर्वचन के गायन के साथ की होली गायन संपन्न हुआ।

[/box]

कुमाऊँनी होली का अपना ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व है। आधुनिक दौर में जहाँ एक ओर परंपरागत, पौराणिक संस्कृति एवं कलाओं के प्रचलन में कमी देखने को मिल रही है, वही दूसरी ओर कुमाऊँ अंचल में आज भी कई त्यौहार, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में पौराणिक संस्कृति की शानदार व अनुपम झलक दिखाई पड़ती है। कुमाऊँनी होली एक सांस्कृतिक विरासत है जिसे सहेजने–संजोने का कार्य कूर्मांचल परिषद् एक लम्बे समय से करती आ रही है। आज मुझे अपने निवास में देवभूमि की अनुपम संस्कृति की छटा देखने को मिली। कुमाऊँनी होली के माध्यम से अपनी संस्कृति एवं पौराणिक विरासत को संरक्षित रखने का जो कार्य “अपनी पहचान रंगमंच” विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यमों से कर रही है, वह वास्तव में सराहनीय हैं। मैं “अपनी पहचान रंगमंच” के सभी सदस्यों का हार्दिक अभिनन्दन एवं आभार प्रकट करता हूँ।

आकाश ज्ञान वाटिका परिवार की ओर से समस्त सम्मानित जनों को होली की हार्दिक शुभ-कामनायें।

 890 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!