Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

कोसी पर बनेगा 125 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊंचा बैराज

हल्द्वानी: नैनीताल के लिए खैरना में कोसी नदी पर बैराज बनाकर पेयजल योजना बनाने का प्रस्ताव 31 दिसंबर को उत्तराखंड शासन को भेजा जाएगा। राज्य सरकार इसे इसे केंद्र सरकार को भेजेगा। वहीं शुक्रवार को कमिश्नर राजीव रौतेला ने जल निगम, जल संस्थान व सिंचाई विभाग के अफसरों की बैठक लेकर प्री डीपीआर की प्रगति जानी और हर हाल में 31 दिसंबर तक इसे पूरा कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

कमिश्नर राजीव रौतेला को सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि कोसी नदी पर 125 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊंचा बैराज बनाया जाएगा। इसे बनाने में 150 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। वहीं जल निगम के अफसरों ने बताया कि कोसी बैराज से नैनीताल तक पानी पहुंचाने के लिए 25 मीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी। बैराज से 55 एमएम के दो मोटे पाइपों से पानी नैनीताल पहुंचाया जाएगा। ये पेयजल लाइन चार चरणों में होगी। पहले चरण में बैराज से घूना गांव में टैंक बनाकर पानी पहुंचाया जाएगा। दूसरे चरण में घूना गांव से पडाली चौरसा, तीसरे चरण में पडाली चौरसा से दूनी खाल व अंतिम चरण में दूनी खाल से बिडला स्कूल नैनीताल के पास टैंक बनाकर पानी लिफ्ट किया जाएगा। बिडला स्कूल पर बनने वाले टैंक से नैनीताल को जलापूर्ति होगी।

बैराज से एक माह तक लगातार जलापूर्ति करने की क्षमता होगी : सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि बैराज में नौ लाख क्यूबिक पानी एकत्र किया जा सकेगा। इस हिसाब से अगर गर्मियों में 30 एमएलडी पानी प्रतिदिन नैनीताल को दिया जाए तो एक माह तक निर्बाध जलापूर्ति की जा सकेगी। ये पानी बरसात व सर्दियों में एकत्र किया जाएगा। कोसी से बनी रामनगर आदि क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं पर भी असर नहीं पड़ेगा। गर्मियों में पहाड़ों से आने वाला पूरा पानी रामनगर के लिए छोड़ा जाएगा। केवल स्टोर पानी को ही नैनीताल भेजा जाएगा।

भीमताल के लिए भी खैरना बैराज से बनेगी योजना : नैनीताल के साथ ही भीमताल के लिए भी खैरना के प्रस्तावित बैराज से पेयजल आपूर्ति करने के लिए मंथन शुरू हो गया है। कमिश्नर की बैठक में भीमताल के लिए खैरना से पानी पहुंचाने की संभावनाएं तलाशकर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

 111 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!