Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ और केदारनाथ में स्‍थापित होंगे हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर, जानिए

 देहरादून। अगले माह शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। बीते वर्षों में हृदयघात समेत सांस की दिक्कत के चलते कई लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। इससे सबक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग बदरीनाथ व केदारनाथ में हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर स्थापित करेगा। जहां किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु खुद को सामान्य रख सकेंगे।

बदरीनाथ-केदारनाथ की ऊंचाई साढ़े 11 हजार फीट से अधिक है। ऐसे में यहां अक्सर ही ऑक्सीजन की कमी बनी रहती है। उन लोगों को परेशानी होती है, जिनको हृदय या सांस संबंधी रोग होते हैं। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2017 में चारधाम यात्रा के दौरान तकरीबन 112 यात्रियों की जान गई, जबकि 2018 में 106 लोगों की मौत हुई। इनमें न केवल दुर्घटनाओं बल्कि ब्लडप्रेशर, हार्ट अटैक, दमे की बीमारियों के कारण लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रविंद्र थपिलयाल ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ में हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर बनवाए जा रहे हैं। इसमें ऑक्सीजन का प्रेशर मेंटेन रखा जाएगा। यहां पर जाकर इस तरह के लक्षण वाले व्यक्ति सामान्य महसूस कर सकेंगे।

30 विशेषज्ञों डॉक्टरों की होगी तैनाती

चारधाम यात्रा रूट पर इस बार कुल 30 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है, जबकि कुल 84 डॉक्टरों को रोटेशन प्रणाली के तहत तैनात किया जा रहा है। केदारनाथ, बदरीनाथ एवं अगस्त्यमुनि में टेलीमेडिसन की सुविधा भी श्रद्धालुओं को प्रदान की जाएगी। वहीं, चारधाम यात्रा मार्गों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट व फस्र्ट मेडिकल रिस्पोंडर की भी व्यवस्था की जा रही है।

बर्फ बनी परेशानी

केदारनाथ में अब तक बर्फ जमी हुई है। यह स्थिति स्वास्थ्य विभाग समेत दूसरे विभागों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। दरअसल, केदारनाथ के 18 किमी के मार्ग पर जगह-जगह बर्फ जमी है, जिससे तमाम भवन बर्फ से ढ़के पड़े हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि यहां पर कार्य किस प्रकार शुरू किए जाएं।

सिक्स सिग्मा बदरीनाथ में भी देगा सेवा 

हाई एल्टीट्यूड मेडिकल कैंप लगाने वाला एनजीओ सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर इस बार केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ में भी अपनी सेवा देगा। पिछले साल इस एनजीओ ने 12 हजार फुट की ऊंचाई पर अस्पताल खोला था। 10 बेड के इस अस्पताल में मरीजों को मुफ्त उपचार दिया गया। एनजीओ से जुड़े वालंटियर केदारनाथ आपदा के दौरान भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

यात्रियों को ठंड से बचाएगा वार्म रूम

केदारनाथ धाम समेत पैदल यात्रा पड़ावों पर ठंड से बचने के लिए वार्म रूम तैयार किए गए हैं। ठंड के चलते तबीयत बिगड़ने पर अब यात्री इनका उपयोग कर सकेंगे। खासकर हृदय रोगियों के लिए ये काफी मददगार साबित होंगे।

 144 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!