केजरीवाल ने फिर से इस तरह झाड़ू फेरा, कांग्रेस का बिल्कुल सफाया

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने कमाल करते हुए कांग्रेस को फिर से दिल्ली में सरकार बनाने के संकेत दे दिए हैं। जहां कांग्रेस को दिल्ली में पनपने नहीं दिया है, वहीं दिल्ली में कुछ माह पहले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें जीतने वाली भाजपा को फिर से काफी पीछे रखा है।
भाजपा 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में सीटों के आंकड़ों में काफी पीछे है। हालांकि कुछ सीटों पर भाजपा अभी आप को टक्कर दे रही है। इस समय आप 50 सीटों पर आगे है। जबकि भाजपा 19 सीटें पर आगे है। दोपहर 11.30 बजे तक एग्जिट पोल में ये आंकड़े सामने आए हैं। दोपहर तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
दिल्ली में केजरीवाल ने इस तरह से फिर झाड़ू फेरना शुरू किया है कि कांग्रेस का बिल्कुल सफाया नज़र आ रहा है। वर्ष 1998 से 2013 तक लगातार 15 वर्षो तक दिल्ली की सत्ता संभालने वाली कांग्रेस इस बार भी खाता खोलने की स्थिति अभी नहीं दिख रही है। इस तरह से दिल्ली में स्थिर सरकार बनाने का दावा करने वाली भाजपा मजबूत विपक्ष दे पाएगी अभी इस पर भी संशय है।
फिलहाल जब तक सभी सीटों पर मतगणना नहीं हो जाती है, सबकुछ साफ कह पाना मुश्किल होगा। यदि इस बार भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलती है तो दिल्ली में उसके नेताओं पर भी सवालिया निशान उठना तय है। आखिर ऐसा क्यों है कि 15 साल तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस बीते दो चुनावों में बेहतर प्रदर्शन तक नहीं कर पाई है।
100 total views, 1 views today