Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

कार्तिक आर्यन ने देहरादून में किया बेनेटॉन इण्डिया के पहले फैमिली स्टोर का उद्घाटन, यह शहर में बेनेटॉन का तीसरा और सबसे बड़ा स्टोर होगा

देहरादून। भारत में अपने 25 फैशनेबल वर्षों का जश्न मनाते हुए, इटली के लीडिंग फैशन ब्रांड ‘यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटॉन’ ने आज अपने कदमों का विस्तार करते हुए एक और महत्वपूर्ण स्टोर के शुभारम्भ की घोषणा की। देहरादून में उद्घाटित हुआ यह पहला ‘फैमिली स्टोर। इस ब्रांड की उत्सवी विस्तार योजना का हिस्सा है। इस शानदार स्टोर का उद्घाटन बॉलीवुड के बेहद आकर्षक और स्टाइलिश हीरो युवा दिलों की धड़कन ‘कार्तिक आर्यन’ ने किया।
4500 स्क्वेयर फीट के भव्य और विशाल क्षेत्र में फैला यह 2 मंजिला स्टोर चहल-पहल से भरपूर ‘राजपुर रोड’ पर स्थित है और बेनेटॉन नवीन रिटेल कॉन्सेप्ट ‘ऑन कैनवास’ पर आधारित है। फैशन की दुनिया में खुलने वाला या नया दरवाजा शहर में बेनेटॉन का सबसे बड़ा स्टोर होगा और तकनीक तथा भावनात्मक अनुभव के सही कॉम्बिनेशन के साथ सबसे आधुनिक स्टोर आर्किटेक्चर को भी दर्शायेगा। इस नए स्टोर की लॉन्चिंग के बारे में बताते हुए, श्री संदीप चुघ, सीईओ तथा एमडी, बेनेटॉन इण्डिया, ने कहा-‘उत्तर भारत में देहरादून बेनेटॉन के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और यहाँ पहले से मौजूद हमारे दो स्टोर्स ने शहर के फैशन के दीवानों से बहुत अच्छा प्रतिसाद पाया है। हम देहरादून में अपने पहले फैमिली स्टोर के साथ अपनी उपस्थिति में और विस्तार करते हुए बहुत उत्साहित महसूस कर रहे हैं।
इस स्टोर की लॉन्चिंग के साथ ही, जो कि पूरे परिवार के लिए एक ‘वन स्टॉप फैशन डेस्टिनेशन’ के रूप में सेवाएं देगा, हम आगे देहरादून के साथ अपने और भी मजबूत रिश्तों तथा इस शहर में अपनी सशक्त उपस्थिति की ओर देख रहे हैं। भारत में 25 वर्षों के पूरे होने के साथ ही, ‘यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटॉन’ देश में अपने प्रयासों को लेकर निरंतर मेहनत कर रहा है और हम अपने ग्राहकों से वादा करते हैं कि हम उन्हें निरंतर उच्च गुणवत्ता युक्त, डेमोक्रेटिक फैशन एवं मजबूत ब्रांड वैल्यू प्रदान करते रहेंगे।’नए स्टोर के उद्घाटन की इस दोपहर को रोमांच, उत्सव और फैशन के तमाम रंगों से भरने के लिए इस अवसर पर विशेष तौर से उपस्थित थे, युवा दिलों की धड़कन, बॉलीवुड के चहेते सितारे ‘कार्तिक आर्यन’, जिन्होंने मेंस सेक्शन से अपने पसंदीदा स्टाइल को चुनकर नए कलेक्शन को दर्शाया। भारत में बेनेटॉन के 25 बरस पूरे होने को लेकर उत्साहित कार्तिक ने अपने विचार साझा करते हुए कहा-‘सबसे पहले, मैं बेनेटॉन इण्डिया को भारत में 25 गौरवशाली वर्ष पूरी करने के लिए बधाई दूंगा।
बेनेटॉन मेरे फेवरेट ब्रांड्स में से एक रहा है और मैं आज देहरादून में इस लॉन्च सेलिब्रेशन का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित महसूस कर रहा हूँ। मुझे नया कलेक्शन बहुत पसंद आया, जिसमें एकदम फ्रेश, ब्राइट कलर्स और आइकॉनिक स्ट्राइप्स हैं। मैं बेनेटॉन को इस बात के लिए भी पसंद करता हूँ कि वे हर उम्र वर्ग को लक्ष्य बनाकर काम करते हैं, चाहे फिर वो बच्चे हों या नौजवान। मैं हमेशा से इनके कैम्पेन का बड़ा फैन रहा हूँ।’ यह नया स्टोर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सभी की श्रेणियों में स्प्रिंग-समर के चिक, कंटेम्प्ररी और आनंद देने वाले सिलुएट को प्रदर्शित करेगा। लेटेस्ट कलेक्शन, स्टाइल के सेन्स के साथ ही इटैलियन शिल्पकारी के इतिहास के उत्सव् को भी संजोयेगा। गर्मी के रंगों से सजे कलर पैलेट के साथ बोर्डो (एक प्रकार की वाइन) रेड के विभिन्न शेड्स तथा ऑक्साइड यलो मौसमी रंगों के रूप में में सबसे अलग छटा बिखेरेंगे वहीं गर्मी के बढ़ते असर को ठंडा करने के लिए विशेषतौर पर टोनल इंकी ब्ल्यू तथा वाटर कलर ब्ल्यू कपड़ों पर इठलायेंगे। मिड-सीजन में विशेष अवसरों पर पहने जाने वाले परिधानों में समर व्हाइट और पेस्टल्स नई चमक के साथ दिखाई देंगे तो हाई समर को बटरकप यलो, ट्रॉपिकल ब्ल्यू तथा नियॉन शेड्स आदि ठंडक के एहसास से भर देंगे।
उद्घाटन की यह दोपहर शहर में धूमधाम से आयोजित इस अवसर की साक्षी बनी साथ ही इस अवसर पर फैशन को जानने वाले ग्राहक तथा बेनेटॉन के अपने प्रतिबद्ध ग्राहक भी बड़े पैमाने पर शामिल हुए।

 46 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!