Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

कपिल शर्मा ने अमिताभ से ऐसे सवाल पूछने की जुर्रत की है कि कंप्यूटर तो क्या अमिताभ भी हैरान थे

मुंबई। कपिल शर्मा, अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के फिनाले एपिसोड में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में जाहिर है कि शो में काफी धमाल होने वाला है। कपिल अपने मस्ती भरे अंदाज़ में लौटने वाले हैं और अमिताभ को हॉट सीट पर बिठाने वाले हैं।

ख़बर है कि कपिल ने अमिताभ से इस दौरान कई दिलचस्प सवाल पूछे हैं। उन सवालों में एक सवाल यह भी है कि क्या उन्होंने भी जब वह स्टार नहीं बने थे तो बचे हुए कपड़ों से पतलून बनवाई है? इस सवाल के जवाब में अमिताभ पूरी तरह चौंक जाते हैं. वहीं दूसरी तरफ चंदन प्रभाकर, जो कि कपिल के शो में हमेशा नज़र आते रहे हैं. वह भी शो का हिस्सा बने हैं. कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर उन्होंने अमिताभ को भी तब हैरानी में डाल दिया, जब चंदन ने भी अमिताभ से ऐसा सवाल पूछ दिया, जिसे सुन कर अमिताभ भी जोर-जोर से हंसने लगे. वह खुद हैरान थे कि आज तक उनसे यह सवाल तो किसी ने भी नहीं पूछा था.

अमिताभ से चंदन ने पूछा कि आपका जो एक लोकप्रिय डायलॉग है कि हम जहां खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू हो जाती है. वह लाइन दरअसल, किस बात के लिए लगाई जाती है. अमिताभ भी यह सोच कर हैरान थे कि ऐसे ऐसे सवाल इन दोनों के ज़हन में कैसे आयी. बता दें कि इस एपिसोड में और भी काफी मस्ती होने वाली है. कपिल शर्मा का शो जल्द ही सोनी टीवी पर आने वाला है और इसी शो के प्रोमोशन के लिए कॉमेडी के दोनों धुरंधर केबीसी में प्रोमोशन के लिए आये थे.

कपिल भी 12 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं.अपनी बचपन की सहेली गिन्नी चतरथ से वह अगले महीने सात फेरे लेंगे. खबर है कि कपिल की शादी का रिसेप्शन 14 दिसंबर को होगा. शादी गिन्नी के होमटाउन फगवाडा से होगी.सूत्रों के अनुसार शादी का समारोह 10 दिसंबर से शुरू होगा. इस दिन कपिल की बहन के घर पर माता का जागरण होगा. अगले दिन गिन्नी के होमटाउन में संगीत और मेहंदी की रस्म होगी. 12 दिसंबर को शादी के दिन मेहमानों के लिए फाइव स्टार होटल बुक किया गया है.

 

 47 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!