भाजपा के ४०वें स्थापना दिवस पर जे पी नड्डा बोले – लोगों की करें मदद

आकाश ज्ञान वाटिका। 6 अप्रैल, 2020, सोमवार। भाजपा को आज स्थापित हुए पूरे 40 साल हो गए हैं। ऐसा नें पार्टी नेता और कार्यकर्ता और कार्यकर्ता एक दूसरे को जमकर बधाई दें रहें हैं। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो कोरोना वायरस के साथ लड़ाई में जरुरमंदों की मदद करें। उन्होंने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस पर आज के दिन एक समय का भोजन हम त्यागेंगे और लॉकडाउन के बीच कष्ट झेल रहे लोगों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त करेंगे। खाद्य सामग्री के लिए 5 पैकेट तो प्रतिदिन भेजते ही हैं, लेकिन अपना जो त्याग किया 1 पैकेट और बढ़ाएंगे, जरूरतमंदों को देंगे।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा, अंत्योदय के विचार से प्रेरित एवं जनसेवा को समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
418 total views, 1 views today