Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

प्रेमनगर अतिक्रमण पर गरजी प्रशासन की जेसीबी, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

देहरादून: प्रेमनगर बाजार के अतिक्रमण पर शुक्रवार से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई। 15 मिनट की कार्रवाई में प्रेमनगर का अतिक्रमण मलबे में तब्‍दील हो गया। इस दौरान निशान से ज्‍यादा हिस्‍सा तोड़ने पर व्‍यापारियों ने एसडीएम से नोकझोंक भी की। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। पुलिस ने पहले उन्‍हें समझाने का प्रयास किया, न मानने पर पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद भीड़ को वहां से हटाया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत टास्क फोर्स ने प्रेमनगर मुख्य बाजार से लेकर नंदा की चौकी तक 155 से ज्यादा बड़े अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। अतिक्रमण की जद में पांच से आठ मीटर तक दुकानें और मकान आने के चलते व्यापारियों और लोगों ने इसका विरोध भी किया।

राजनीतिक मुद्दा बनने पर भाजपा के विधायक एकजुट होकर अतिक्रमण के विरोध में खड़े हो गए। इस बीच सरकार मलिन बस्तियों पर अध्यादेश तो लाई, लेकिन प्रेमनगर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की। जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सात बजे से यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात 

प्रेमनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। चार जोन टीमों में शामिल पीएसी और चार से ज्यादा थानों की पुलिस यहां तैनात की गई है। इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए बल्लूपुर से लेकर नंदा की चौकी तक कदम-कदम पर फोर्स तैनात की गई है। एसएसपी ने यहां तैनात पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग करते हुए सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

 232 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!