Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आज जनपद में कुल 5770  भोजन पैकेट वितरित किये गये

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, 13 अप्रैल, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)।

[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देशों के अनुपालन में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए राज्य आपदा मोचन निधि मद से राहत सहायता राशि जनपद की समस्त  तहसीलों को 5 – 5 लाख रू०, कुल 35 लाख रू० की धनराशि लाभार्थियों को वितरण हेतु प्रेषित कर दी गयी है। [/box]
[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि  Disaster Management Act-2005 एवं The Epidemic Disease Act-1987 में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत वर्तमान में दून चिकित्सालय को कोविड-19 हेतु अस्पताल बनाये जाने के फलस्वरूप सामान्य प्रसव वाली महिलाओं को गाँधी शताब्दी एवं कोरोनेशन चिकित्सालय देहराूदन में सन्दर्भित करने के निर्देश दिये तथा प्रसव सम्बन्धी जटिल मामलों को महन्त इन्दिरेश अस्पताल देहरादून में भेजा जाय एवं वहाँ उपचार सुनिश्चित किया जाय।  ऐसे प्रसव जो कोविड-19 के संदिग्ध हों का उपचार दून चिकित्सालय देहरादून में किया जाता रहेगा। [/box]
[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव  ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर, गोयल स्वीटशाॅप, वेलनेस, सिद्धार्थ एजुकेशनल ग्रुप, होटल साॅलिटियर, दून फ्री फूड, महादेव एसोसिएट्स, एल्थम बेकरी, केतन आनन्द, गीता राम जयसवाल जी डी.एल. रोड चौक देहरादून, राजकुमार जिंदल नेहरू कालोनी, शिल्पा प्रोडक्शन सुभाषनगर द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।
जनपद में कुल 5770  भोजन पैकेट वितरित किये गये, जिनमें 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 20 विद्यार्थी, दीपनगर में 1000, चकशाह नगर में 1600, इन्दिरा नगर चैकी में 200, थाना पटेलनगर में 600, रेनबसेरा लालपुल में 100, पटेलनगर चैकी में 300, नवादा में 55, परेडग्राउण्ड में 60, बाईपास चैकी में 150, बंजारावाला में 110, नगर निगम में 180, कारगी काली माता मन्दिर में 135, चन्दरनगर में 220, कांवली बस्ती में 100, लक्खीबाग चौकी में 50, चन्द्रबनी में 100, चैयला में 24, किद्दुवाला में 40, बालावाला में 150, ब्रह्मपुरी में 80, नत्थनपुर में 30, छः नम्बर पुलिया में 10, इंजीनियर एन्कलेव में 30, थाना रायपुर में 200, जाखन में 15, धारा चौकी में 100, सीमाद्वार में 60, आईएसबीटी चैक 50,  व्यक्तियों को भोजन के पैकैट वितरित किये गये।
जिला प्रशासन देहरादून को ऑनलाइन ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ के द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए उज्जवल शिखर जन कल्याण समिति द्वारा 5 अन्नपूर्णा किट, डाॅ दुर्गाप्रसाद चन्द्रबनी 5 अन्नपूर्णा किट, एलमुनाई एसोसिएशन डीआईटी यूनिवर्सिटी तपोवन रोड 5 अन्नपूर्णा किट, नेशनल ऐसोसिएशन फाॅर पैरेन्टस एण्ड स्टूडेन्टस राईटस तपोवन रोड द्वारा 5 अन्नपूर्णा किट ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में कुल  20 उपलब्ध कराई गयी। जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1025 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, थाना नेहरू कालोनी में 200, थाना डालनवाला में 200, थाना कोतवाली में 150, थाना क्लेमेन्टाउन में 200, थाना रायपुर में 200, थाना प्रेमनगर में 35, थाना बसन्त विहार में 40 अन्नपूर्णा किट एवं 410 सैनिटाईजर वितरित किये गये।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में कुल 1313 निराश्रित पशुओं जिसमें 882 श्वान, 431 गौवंश पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।
कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 26 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 3, राशन हेतु 20 एवं मेडिकल सहायता हेतु 03 काॅल प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पूर्ति विभाग द्वारा मूल्य नियंत्रण एवं सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाये रखने हेतु आलू एवं प्याज के पैकट (2 किलो आलू एवं आधा किलो प्याज) तैयार किये गये, जिनको आज जनपद के मोहकमपुर एवं हर्रावाला  में 10 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम  से प्रति पैकेट रू० 50 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 65.50 क्विंटल सब्जियों का विक्रय किया गया। इसी प्रकार भगत सिंह कालोनी में राशन एवं  आवश्यक सामग्री सहित, पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिह कालोनी में 50 तथा लक्खीबाग में 26 घरेलू गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 10 व्यापारी/दुकानदारों के चालान किये गये। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों को उनकी खाता संख्या के अन्तिम अंक के अनुसार खाते से धन निकासी हेतु दी गयी अनुमति के क्रम में आज जनपद में विभिन्न बैंकों से 2312 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया है कि  बैंक प्रतिनिधि मोबाईल एटीएम के साथ जन सहायता हेतु उपलब्ध रहेंगे। कल 14 अप्रैल 2020 मोबाईल एटीएम वैन केशव बस्ती डोईवाला में जनमानस हेतु उपलब्ध रहेगी।[/box]

[box type=”shadow” ]कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु नियुक्त विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के आज कुल 66 कार्मिकों को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए.के. डिमरी एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ० ए.के. फिर्मल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के 41 एवं महिला चिकित्सालय के 25 कार्मिक शामिल है।  [/box]

 212 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!