Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

भारत अपने सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन के साथ अपना व्यापारिक घाटा कम कर सकता है।

चीन से व्यापार समेट रही कंपनियों को इंसेंटिव देकर लुभा सकता है भारतरिपोर्ट के अनुसार भारत us-china trade war के चलते चीन से अपना व्यापार खत्म कर रही कंपनियों को आकर्षित करने के लिए incentive की पेशकश कर रहा है।

नई दिल्ली । चीन में निर्यात बढ़ाने और मेक इन इंडिया के तहत चीनी कंपनियों को अपने देश में उद्योग के लिए आकर्षित करने का यह सबसे मुफीद समय है। यह वह समय है जब भारत अपने सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन के साथ अपना व्यापारिक घाटा कम कर सकता है। वह इसलिए, क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार के चलते जो स्पेस पैदा हुआ है उसे भरने का सबसे बड़ा मौका भारत के पास ही है। ऐसे में अब भारत ने कंपनियों को लुभाने के प्रयास भी शुरू कर दिये हैं। भारत चीन से अपना व्यापार समेट रही कंपनियों को देश में अपना उद्योग डालने के लिए इंसेटिव देने की पहल करता भी दिख रहा है।

इंसेटिव के लिए उद्योगों को किया चिन्हित

न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत अमेरिका-चीन ट्रेड वार के चलते चीन से अपना व्यापार खत्‍म कर रही कंपनियों को आकर्षित करने के लिए इंसेंटिव की पेशकश कर रहा है। डेवलपमेंट सेक्टर से जुड़े एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि वियतनाम द्वारा कंपनियों को लुभाने के लिए प्रदान की जाने वाली तरजीही कर दरों और टैक्स हॉलिडे जैसे उपायों पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन उद्योगों को इंसेटिव के लिए चिन्हित किया गया है उनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, उपभोक्ता उपकरण, इलेक्ट्रिक वाहन, जूते और खिलौने शामिल हैं।

आयात पर निर्भरता कम करना लक्ष्य

वियतनाम और मलेशिया जैसी अर्थव्यवस्थाओं को टैरिफ को साइडस्टेप करने वाले व्यवसायों से काफी फायदा हुआ है, जबकि भारत बड़े पैमाने पर निवेश लाभ से चूका है। अब वित्त मंत्रालय की यह योजना निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी ताकी आयात पर निर्भरता भी कम की जा सके।

विनिर्माण आधार को बढ़ाएगी यह योजना

यह योजना भारत के विनिर्माण आधार (manufacturing base) को बढ़ाने में तो मदद करेगी ही साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ योजना को भी आगे ले जाएगी जिसका उद्देश्य साल 2020 तक अर्थव्यवस्था के 25 फीसद तक विनिर्माण को बढ़ाना है।

निर्यात के लिए 150 वस्तुओं को किया चिह्नित

साथ ही इस योजना का बड़ा उद्देश्य चीन-अमेरिका ट्रेड वार के कारण खाली हुए क्षेत्रों में निर्यात को बढ़ाना भी है। सरकार ने ऐसी 150 से अधिक वस्तुओं को चिह्नित किया है जिनमें निर्यातक चीन के साथ व्यापार बढ़ा सकते हैं। इन वस्तुओं में पैक्ड आलू, पॉलीयेस्टर्स के सिंथेटिक स्टेपल फाइबर, टी-शर्ट, हाइड्रोलिक पावर इंजन और मोटर्स के सूपरचार्जर शामिल हैं।

 78 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!