Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पूर्व सीएस समेत पांच अफसरों पर आयकर की नजर

देहरादून: पूर्व मुख्य सचिव, दो वर्तमान आइएएस समेत पांच वरिष्ठ अफसरों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इन सभी को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई बीते वर्ष अप्रैल माह में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) के तत्कालीन महाप्रबंधक एसए शर्मा व एक ठेकेदार पर की गई आयकर छापेमारी के क्रम में की गई है। आयकर की कार्रवाई के बाद आइएएस अधिकारियों में खलबली की स्थिति है और कई अधिकारी आयकर अफसरों से संपर्क भी कर रहे हैं।

आयकर विभाग की अब तक की जांच में इन अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। इन अधिकारियों के नाम यूपीआरएनएन के ठेकेदार की फर्म में किसी न किसी रूप में पाए गए। आयकर सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड शासन के एक आइएएस अधिकारी का बड़ा निवेश संबंधित ठेकेदार की फर्म में पाया गया।

इसी तरह अन्य अधिकारियों के नाम भी यूपीआरएनएन जीएम व ठेकेदार के ठिकानों से जब्त किए गए दस्तावेजों में पाए गए हैं। आयकर विभाग ने नोटिस जारी करने के साथ ही संबंधित अफसरों व उनके परिजनों के रिटर्न भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। विशेषकर नोटबंदी के दौरान खातों में जमा कराई गई रकम का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।

कमीशन की राशि का किया जा रहा था निवेश

आयकर की छानबीन में यह बात सामने आई कि एक आइएएस अधिकारी यूपीआरएनएन के ठेकेदार की फर्म में नियमित रूप से निवेश कर रहे थे। इसके लिए वह विभाग के काम कराने की एवज में मोटा कमीशन लेते थे और इसी राशि का निवेश भी कर रहे थे।

हालांकि जिस विभाग में उन्हें कमीशन मिलता था, उसकी जिम्मेदारी उनके पास अब नहीं है। इस जिम्मेदारी के हटने की वजह भी आयकर की जांच को ही माना जा रहा है।

 

 51 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!