Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा, प्रदेश में कुल संक्रमित 148

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2020, शुक्रवार। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी प्रदेश में 16 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें बागेश्वर में चार, नैनीताल व उत्तरकाशी में तीन-तीन और हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में दो-दो मामले आए हैं। देहरादून व अल्मोड़ा में एक-एक केस मिला है। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। जिनमें दिल्ली व पंजाब में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उत्तराखंड में इलाज कराने वाले दो लोग भी शामिल हैं। अभी तक आए मामलों में 56 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें उत्तरकाशी का मरीज गुरुवार को डिस्चार्ज हुआ है। इसके अलावा प्रदेश में एक महिला की मौत भी हो चुकी है।

लॉकडाउन-3 में मिली छूट के कारण न केवल अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की आमद बढ़ी, बल्कि कोरोना का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बीते 13 दिन में प्रदेश में कोरोना के 83 मामले आ चुके हैं। इनमें अधिकतर दूसरे राज्यों से लौटे लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 995 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिनमें 979 रिपोर्ट निगेटिव और 16 मामले पॉजिटिव हैं।

देहरादून में कोरोना पॉजिटिव मिला शख्स निरंजनपुर मंडी में एक आढ़ती के यहां काम करने वाला 32 वर्षीय व्यक्ति है। गुरु रोड निवासी यह व्यक्ति सांस में दिक्कत के चलते 19 मई को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हुआ था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रही है। उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमित तीन लोग जिला अस्पताल के आइसोलेशन में हैं।

इनमें जगड़गांव निवासी 30 वर्षीय युवक और केल्सू निवासी 24 वर्षीय युवक मुंबई से एक निजी बस से 17 प्रवासियों के साथ लौटा था। जिनमें कोरोना पॉजिटिव एक महिला पहले ही दून में भर्ती है। इसके अलावा 35 वर्षीय एक अन्य युवक डख्याटगांव निवासी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया था। उधर जसपुर में कोरोना संक्रमित मिला व्यक्ति सिलवासा से लौटा है।

वहीं काशीपुर के मोहल्ला किला निवासी 21 वर्षीय कोरोना संक्रमित मुंबई से लौटा है। बागेश्वर में जिन चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह सभी दिल्ली व गाजियाबाद से लौटे हैं। इनमें दो लोग होम व दो संस्थागत क्वारंटाइन में थे। हरिद्वार जिले में 21 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवती में कोरोना की पुष्टि हुई है। सती मोहल्ला निवासी युवती 14 मई को दिल्ली से रुड़की अपने घर लौटी थी। वहीं लंढौरा निवासी युवक महाराष्ट्र से लौटा है।

उधर, अल्मोड़ा में रिची बिल्लेख निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्‍नी व दो बेटियों के साथ 10 मई को गुरुग्राम से लौटा था। यह सभी पहले होम क्वारंटाइन थे। पर 19 मई को दो वर्षीय बेटी को बुखार आने पर पिता-पुत्री को नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया। बेटी की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि उसकी पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित की पत्‍नी व दूसरी बेटी को भी संस्थागत क्वारंटाइन कर सैंपल लिया जा रहा है। उधर, नैनीताल जनपद में भी तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक रामनगर निवासी 19 वर्षीय युवक कोरोना कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से लौटा था। इसके अलावा 24 वर्षीय युवक व 60 वर्षीय बुजुर्ग की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

देहरादून व अल्मोड़ा में एक-एक पॉजिटिव

रेड जोन से दून पहुंच रहे लोगों पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। खासकर मुंबई, दिल्ली, गुजरात व राजस्थान से आए लोगों का सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। अब तक ऐसे 217 लोगों को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में भेजा गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुंबई, गुजरात व राजस्थान से लौटे 217 लोगों को बिधौली व कुछ अन्य क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटरों में भेजा गया है।

अब इनके कोरोना जांच के सैंपल लिए जाएंगे। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उन्हें होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया जाएगा। होम क्वारंटाइन किए गए 493 लोगों की गुरुवार को निगरानी कर स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। वैसे गुरुवार को कुल 28 हजार 500 लोगों की निगरानी की गई। अब तक दून में कुल 6606 लोगों को होम क्वारंटाइन किया जा चुका है। उधर, रैंडम सैंपलिंग में कुल 84 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें आशारोड़ी पर 28, कुल्हाल चेकपोस्ट पर 08, रायवाला में 13 व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 35 लोगों के सैंपल लिए गए।

 82 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!