Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरिद्वार में रवासन नदी के रौद्र रूप से बढ़ा बाढ़ का खतरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2021, सोमवार, लालढांग। लालढांग न्याय पंचायत में लगातार हो रही बारिश से पूरा क्षेत्र हलकान हो गया है। जहां रवासन नदी के रौद्र रूप से क्षेत्रवासियों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं गुर्जर बस्ती, गाजीवाली, कांगड़ी में दूसरे दिन भी सड़कें जलमग्न रही। राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट के कर्मचारियों को भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है।

पिछले दो दिनों से पहाड़ों सहित मैदानी क्षेत्र में भी जमकर बारिश हो रही है। हरिद्वार जिले का अंतिम क्षेत्र न्याय पंचायत लालढांग क्षेत्र में बरसाती रवासन नदी के जलस्तर ने करीब पिछले 45 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट के प्रभारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि रवासन नदी का इतना तीव्र वेग उन्होंने पहले नहीं देखा है। पूरी रात भर स्टाफ नदी के जलस्तर को देखता रहा। गुर्जर बस्ती में बारिश से धान की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। गाजीवाली में एक सड़क भी पानी के तेज बहाव में आकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

प्रशासन सतर्क

क्षेत्र में बारिश का सिलसिला थमने के बाद भी अभी गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के आसपास बना हुआ है। रविवार सुबह गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के समीप 292.70 दर्ज किया गया। प्रशासन फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। दो दिनों से क्षेत्र में बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। लेकिन, नदियों का जलस्तर फिलहाल कम नहीं हो रहा है।

शनिवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया था। इसके अलावा सोलानी का जलस्तर भी बढ़ गया था। लेकिन, रविवार को इसमें थोड़ी राहत मिली।

एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल हालात सामान्य हैं। बारिश की संभावना और नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

 668 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!