Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के लाभार्थियों को धनराशि की ऑनलाइन ट्रांसफर

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2021, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रामीण के साथ शहरी गरीबों को भी आवास देने की बड़ी मुहिम चला रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के लाभार्थियों को धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की।

पीएम आवास योजना में गरीबों को लाभ देने के क्रम में 2017 से पहले ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के आसपास भी नहीं था। अब प्रदेश गरीबों को इस योजना का लाभ देने में शीर्ष स्थान पर बना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के दो लाख लाभार्थियों को आज डीबीटी से 1341 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 2,00,853 लाभार्थियों को योजना की पहली, दूसरी तथा तीसरी किस्त की 1341.17 करोड़ रुपये की धनराशि आनलाइन हस्तांतरित की। उन्होंने इस मौके पर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया। उनसे धनराशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। उनको पता चला कि लाभार्थियों के मोबाइल पर धनराशि प्राप्त होने का एसएमएस मिला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के साथ धनराशि ट्रांसफर की। इस दौरान जिलों में लाभार्थी जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद थे। इनमें से कई लोगों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली संवाद भी किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएमएवाइएयू के अंतर्गत आज 2.85 लाख लाभार्थियों के खातों में 1,341 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई है। इस योजना के तहत यह धनराशि, प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्त की है।

यह तो अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज आप सभी के जीवन में एक नए मंगलमय समाचार के साथ आ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) व पीएम स्वनिधि आवास योजना के सभी लाभार्थियों को मैं हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

 802 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!