Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

बीते 24 घंटों में देश में 15,510 कोरोना के नए मामले आये सामने, 100 लोगों की कोरोना से हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च 2021, सोमवार। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते 24 में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,510 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 106 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसको मिलाकर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल मामले 1 करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 हो गए हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 7 लाख 86 हजार 457 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है जो एक चिंता का विषय है। देश में कोरोना के फिलहाल 1 लाख 68 हजार 627 सक्रिय मामले हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 57 हजार 157 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में अचानक कोरोना के सक्रिय मामले बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटों में 4,116 एक्टिव केस बढ़े हैं। इससे कोरोना की एक्टिव दर बढ़कर 1.52% हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से बीते 24 घंटों में 11,288 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 97.07% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.41% है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 21.60 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 28 फरवरी, 2021 तक 21,68,58,774 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 6,27,668 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 1 करोड़ 43 लाख 1 हजार 266 लोगों को टीका लगाया चुका है। देश में 27 और 28 फरवरी को टीकाकरण बंद रहने के दो दिनों बाद आज से दोबारा टीकाकरण शुरू किया गया है। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत आज से आम लोगों टीका लगना शुरू कर दिया गया है। आम लोगों में 60 साल से अधिक और 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग शामिल होंगे। को-विन 2.0 पोर्टल के साथ ही आरोग्य सेतु पर आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा, जिसके बाद लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

 69 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!