Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

भारत के खिलाफ इमरान ने फिर उगला जहर

भारत की मुखालफत करना पाकिस्‍तान की रग-रग में है। अब तो यह उसकी फ‍िरतत हो गई है। यह उसकी विदेश नीति का प्रमुख एजेंडा बन चुका है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद से देश दुनिया से अलग-थलग पड़ चुका पाकिस्‍तान ने हर मंच का इस्‍तेमाल केवल भारत के विरोध के रूप में किया है। इतना ही नहीं संयुक्‍त राष्‍ट्र के मंच से तो उसने परमाणु युद्ध की गीदड़ भभकी भी दे चुका है। एक बार फ‍िर स्‍वीटजरलैंड के दावोस में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।

दावोस में इमरान ने उगला जहर

विश्‍व आर्थिक सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने गए इमरान ने भारत के खिलाफ एक बार फ‍िर जहर उगला है। इमरान ने भरे सम्‍मेलन में संयुक्‍त राष्‍ट्र से अनुच्‍छेद 370 का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कदम उठाने की अपील की। उन्‍होंने एक बार फ‍िर परमाणु हथियारों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया को इस हथ‍ियार के इस्‍तेमाल के पूर्व तनाव को कम करने की पहल करनी चाहिए। डॉन अखबार के मुताबिक इस मंच में इमरान ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून और कश्‍मीर मुद्दे को लेकर घरेलू प्रदर्शनों से ध्‍यान हटाने से सीमा पर तनाव बढ़ सकता है। दावोस में मंच की वार्षिक बैठक से इतर अंतरराष्ट्रीय मीडिया परिषद को दिए एक इंटरव्यू में खान ने कहा कि दो ऐसे परमाणु हथियार संपन्न देशों को संघर्ष के बारे में सोचना तक नहीं चाहिए।

इमरान ने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से भेंट की

इमरान ने कहा कि इसके लिए संयुक्त राष्ट्र और खासकर अमेरिका को पहल करना चाहिए। खास बात यह है कि इससे एक दिन पूर्व उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से भेंट की थी, जिन्होंने कश्मीर मामले में मदद की अपनी पेशकश फिर दोहराई। खान ने यह मांग भी की कि भारत और पाक में नियंत्रण रेखा पर संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को मंजूरी दी जाए। भारत कहता रहा है कि जनवरी 1949 में बना पर्यवेक्षक समूह की अपनी उपयोगिता खो चुका है और शिमला समझौते और उसके बाद नियंत्रण रेखा बनने से यह अप्रासंगिक हो चुका है।

बता दें कि 2018 में इमरान का प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से दोनों देशों के बीच जबरदस्‍त तनाव है।

इमरान को याद आया पुलवामा आतंकी हमला

पुलवामा हमले के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध काफी तल्‍ख हो गए हैं। इमरान ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद जब उन्‍होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया तो दोनों देशों के बीच पुलवामा हमला एक बड़ी दीवार थी। इसके बाद जम्‍मू कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद चीजें बद से बदतर हो गईं। इसके बाद भारत के नागरिकता कानून ने आग में धी का काम किया। इससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

चीन के सहयोग के बावजूद संयुक्‍त राष्‍ट्र में मुंह की खाई पाक ने 

पिछल वर्ष अगस्‍त में पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर मामले में सुरक्षा परिषद में भी गुहार लगाई, लेकिन यहां भी उसको मुंह की खानी पड़ी। संयुक्‍त राष्‍ट्र में पाकिस्‍तान और उसके सहयोगी चीन ने कश्‍मीर मुद्दे का अंतरराष्‍ट्रीयकरण किया, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। इस बैठक में शामिल 15 सदस्यों ने सुरक्षा परिषद में साफतौर पर कहा था कि कश्मीर नई दिल्ली और इस्लामाबाद का द्विपक्षीय मसला है। ज्यादातर सदस्यों ने कहा कि बैठक के बाद कोई बयान या परिणाम जारी नहीं किया जाना चाहिए। चीन ने अपनी राष्ट्रीय क्षमता के आधार पर बयान दिया। हालांकि भारत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि कश्मीर उसका आंतरिक मामला है। पाकिस्तान के पास संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को उठाए जाने के सभी आधार बेबुनियाद हैं।

 541 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!