नंदा देवी चोटी पर लापता पर्वतारोहियों को ढूंढने गया आइएमएफ का दल लेकिन बारिश ने बढ़ाई मुसीबत


आइएमएफ का दल एडवांस बेस कैंप पहुंच गया है। 14 में सिर्फ नौ सदस्य ही वहां पहुंच सके हैं। अन्य पांच सदस्य बेस कैंप पर ही हैं। बारिश और हल्की बर्फबारी होने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं
बागेश्वर, नंदा देवी चोटी पर लापता पर्वतारोहियों को ढूंढने गया आइएमएफ का दल एडवांस बेस कैंप पहुंच गया है। 14 में सिर्फ नौ सदस्य ही वहां पहुंच सके हैं। अन्य पांच सदस्य बेस कैंप पर ही हैं। बारिश और हल्की बर्फबारी होने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। हालांकि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
नंदा देवी ईस्ट पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन के बाद लापता सात विदेशी और आइएमएफ के लाइजन ऑफिसर पर्वतारोहियों की तलाश को भारतीय पर्वतारोहण संस्थान (आइएमएफ) नई दिल्ली की रेसक्यू टीम रविवार को एडवांस कैंप पहुंच गई है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली से प्राप्त सूचना के अनुसार टीम के 14 सदस्यों के दल में नौ सदस्य रविवार को एडवांस बेस कैंप पर पहुंच गए हैं। अन्य पांच सदस्य बेस कैंप वन पर हैं। एडवांस कैंप पर हल्की बर्फ गिर रही है और बारिश भी हो रही है। खोज बचाव दल के साथी सदस्यों की स्थिति सामान्य है। अभियान दल अब तख्ता कैंप से आगे नंदाकोट के पास हेलीकाप्टर रेस्क्यू में दिखे शवों के पास पहुंचने की कोशिश करेगा।
दल के सभी सदस्य सुरक्षित
रंजना राजगुरु, डीएम, बागेश्वर ने बताया कि भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार 14 सदस्यीय दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और वे नौ सदस्य एडवांस बेस कैंप और पांच बेस कैंप पर पर हैं। वहां बर्फबारी और बारिश हो रही है।
73 total views, 1 views today