Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

अनलॉक को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दी हिदायत – कहा, सावधानी से हटायें लॉकडाउन की पाबंदियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2021, शनिवार, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक पत्र लिखकर कोरोना महामारी से जुड़े कुछ सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी राज्यों में COVID उपयुक्त व्यवहार और परीक्षण-ट्रैक-उपचार-टीकाकरण रणनीति का पालन करने में कोई ढिलाई नहीं की जाए। गृह मंत्रालय ने अपने पत्र में सभी राज्यों को कोरोना वायरस लॉकडाउन और अनलॉक को लेकर निर्देश दिए हैं।

गृह मंत्रालय ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक किया गया है। राज्यों को गृह मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन खोलते समय, कोविड के उपयुक्त व्यवहार, टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट, टीकाकरण की रणनीति का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसके साथ ही कहा गया है कि कुछ राज्यों में प्रतिबंधों में ढील के कारण कोविड के उचित व्यवहार का पालन किए बिना बाजारों में लोगों की भीड़ लग गई है। ऐसी चीजों को रोकने की जरूरत है। पत्र में साथ ही लिखा गया है कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड के खिलाफ टीकाकरण महत्वपूर्ण है। इसलिए राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को टीकाकरण की गति बढ़ानी चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी कहा है कि सरकार ने पिछले साल महामारी को रोकने के लिए दिन रात काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सक्रिय मामलों को न्यूनतम स्तर तक लाने में सफल रहे थे। परंतु, इस साल के शुरू में वैक्सीन के आने के बाद लोग लापरवाह हो गए। उन्होंने कहा कि कोरोना अपना रूप बदलता रहा और लोग लापरवाह हो गए। लोगों ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना छोड़ दिया, जिसके परिणामस्वरूप देश को भयावह दूसरी लहर का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक बार फिर देश के विभिन्न हिस्सों में अनलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ज्यादातर हिस्सों में अधिकतर पाबंदियां खत्म कर दी गई हैं, लेकिन हमें लापरवाह नहीं होना है। जरा सी लापरवाही से आगे संक्रमण बढ़ सकता है।

 810 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!