Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में कांग्रेस संगठन और सरकार में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामा पर कसा तंज

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में कांग्रेस संगठन और सरकार में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डैमेज है कि कंट्रोल होने का नाम नहीं लेता। कलह कंट्रोल के लिए कमलनाथ को बुलाया गया है, जो अभी स्वयं अस्पताल से बाहर आए हैं। मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन के लिए कमलनाथ के परफार्मेंस से सभी वाकिफ हैं। उनका आयात कर राजस्थान कांग्रेस को क्या लाभ मिलेगा, गहलोत ही बता सकते हैं, क्योंकि जानकारों की नजर में तो यह गहलोत की योग्यता पर प्रश्न चिन्ह है।शुक्रवार को अपने बयान में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि जनता को भी यह आशंका रहती है कि ये सरकार अब गिर जाए, तब गिर जाए। गिराने के लिए बाहर का बल नहीं चाहिए, ये आपस में ही लड़-भिड़कर गिर जाएंगे। कौन असंतुष्ट है किससे और क्यों। इसे छिपाने के लिए कांग्रेस चाहे जितनी लीपापोती कर ले, अब यह बात छिपी नहीं है कि जादूगर को पायलट की उड़ान से अपनी कुर्सी का खतरा लगता है।

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस में सेकेंड लाइन लीडरशिप का कोई नामलेवा नहीं है, यहां सिर्फ एक परिवार ही सबकुछ है वो जिसे चाहे आगे बिठा दे, जिसे चाहे पीछे धकेल दे। चलिए हम और आप मिलकर बाहर से इनका डैमेज कंट्रोल शो देखते हैं। इससे पहले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार अवैध तरीके से जनप्रतिनिधियों के टेलीफोन टैप करती है और इसे अपने राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करती है। ऐसा अनेक बार आरोप लगा है। जोधपुर प्रवास के दौरान रविवार को बातचीत में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पिछले वर्ष जब फोन टैपिंग प्रकरण सामने आया था, तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में और मीडिया के सामने कहा था कि राजस्थान में यह परंपरा नहीं है, लेकिन बाद में विधानसभा में उन्हीं के मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि हमने लीगल तरीके से टेलीफोन टैप किए हैं।

 128 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!