Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; साथी घायल

देहरादून। देर रात मेहूंवाला में कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक कंटेनर के अगले टायर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दून अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि घायल और मृतक युवक फ्लैक्स का काम करते थे। उधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कंटेनर पर पथराव कर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े नौ बजे एक हरियाणा नंबर का कंटनेर सेलाकुई की तरफ से आइएसबीटी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक दिल्ली नंबर की बाइक पर दो युवक भी इसी तरफ से आइएसबीटी की तरफ आ रहे रहे थे। मेंहूवाला में छोटी मस्जिद के पास अचानक कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

इससे बाइक सवार दो युवक छिटककर सड़क पर गिर गए। इसी बीच कंटेनर एक युवक को कुचलते हुए फरार हो गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हादसा होते ही वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने कंटेनर पर पथराव कर दिया, लेकिन वह तेजी से फरार हो गया।

सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को दून अस्पताल पहुंचा। मृतक को दून अस्पताल के मोर्चरी में रखा है। कोतवाल ने बताया कि दोनों युवकों की पूरी तरह से शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक युवक मुजफ्फनगर जबकि दूसरा सहारनपुर का बताया जा रहा है। एक का नाम सोनू तो मृतक का नाम इफ्तियाज बताया रहा है। दोनों फ्लैक्स लगाने का काम करते थे। बताया कि कंटेनर चालक फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

 35 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!