उत्तराखण्डताज़ा खबरें
पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने मुख्य सचिव संधू से की शिष्टाचार भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू से मंगलवार को सचिवालय में पुलिस विभाग के समस्त उच्चाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को पब्लिक डीलिंग के स्तर पर People Friendly (सहज स्वाभाव का व्यक्ति) होना चाहिए, ताकि लोग पुलिस के पास अपनी समस्यायें लेकर आने में न हिचकिचायें।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
119 total views, 1 views today