‘‘ओलम्पिक प्वांईट’’ पर सेल्फी के साथ भारतीय ओलम्पिक दल को दी गयी शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय देहरादून में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के नियमों का पालन करते हुए ओलम्पिक खेल टोकियो-2020 में भारतीय ओलम्पिक दल को शुभकामनायें देने हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित कार्यक्रम में कै० पदम बहादुर मल्ल अर्जुन अवार्डी एवं एशिन गेम्स 1962 बाॅक्सिंग खेल में स्वर्ण पदक विजेता, डाॅ० धमेन्द्र भट्ट संयुक्त निदेशक खेल एवं एशियन मेडलिस्ट (बाॅक्सिंग), बी.एस. रावत, अन्तर्राष्ट्रीय बाॅक्सिंग खिलाड़ी के द्वारा ‘‘ओलम्पिक प्वांईट’’ पर सेल्फी लेकर भारतीय ओलम्पिक दल को शुभकामनायें दी गयी।
इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगांई, उप क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, रविन्द्र भण्डारी, सहायक प्रशिक्षक अमित कटारिया एवं अविनाश कुंवर, प्रदीप सिंह उपस्थित थे।
130 total views, 1 views today