Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

भाई के शव को कंधे पर उठाकर भटकता रहा युवक, किन्नरों ने की मदद

देहरादून: हृदय विदारक दृश्य देख हर कोई अवाक था। छोटे भाई की लाश कंधे पर उठाए एक शख्स इधर से उधर भटक रहा था। वाकया दून मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से जुड़ा है। शव को घर तक ले जाने के लिए उसके पास एंबुलेंस करने के लिए पैसे नहीं थे। कई लोगों से फरियाद की पर किसी ने नहीं सुनी। बाद में अस्पताल के स्टाफ व इलाज के लिए वहां आए किन्नरों ने उसके लिए चंदा जुटाया।

बिजनौर जिले के धामपुर में फलों की ठेली लगाने वाले पंकज का छोटा भाई सोनू हलवाई की दुकान में काम करता था। सोनू टीबी से ग्रस्त था। हालत खराब होने पर वह उसे देहरादून लाया। गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में उसकी मौत हो गई।

अब शव को धामपुर ले जाना था पर गरीबी आड़े आ गई। पंकज ने निजी एंबुलेंस संचालक से बात की, जिसने पांच हजार रुपये किराया बताया, लेकिन उसके पास महज एक हजार रुपये थे। पंकज ने 108 एंबुलेंस के चालक से बात की। जिसने कहा कि वह मरीज को ले जाते हैं, शव नहीं।

कुछ लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन वह भी नहीं मिली तो उसने शव को कंधे पर उठाया और अस्पताल से निकल पड़ा। वह अभी निकला ही था कि कुछ किन्नरों ने उसे देख लिया। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ के साथ मिलकर तीन हजार रुपये चंदा इकट्ठा किया। एंबुलेंस चालक से बात की और उसे तीन हजार रुपये में शव छोड़ने पर राजी किया।

आर्थिक तंगी बनी मौत की वजह 

सोनू की जान भी आर्थिक तंगी के चलते गई। उसका भाई उसे धामपुर में यहां-वहां दिखाता रहा। बाद में किसी ने दून में दिखाने की सलाह दी। वह लोग धामपुर से चले तो पास में सिर्फ दो हजार रुपये थे। इसमें कुछ पैसा बस का किराया व मास्क आदि लेने में खर्च हो गया।

श्वास एवं छाती रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामेश्वर पांडे मरीज को देख रहे थे। उन्होंने आर्थिक हालत को देखते हुए तमाम जांच निश्शुल्क लिखी, लेकिन उसके उत्तराखंड का मूल निवासी न होने के कारण यह सुविधा भी नहीं मिल पाई।

 54 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!