Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

पर्वतीय क्षेत्रों में दूसरे दिन भी भारी बर्फबारी

पर्वतीय क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में दूसरे दिन भी भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। केदारनाथ में 6 फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। सीमांत जिले उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण 35 से अधिक गांव अलग थलग पड़ गए हैं। गंगा व यमुना घाटी के 55 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे के अलावा 10 संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। नई टिहरी जिला मुख्यालय सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी से चंबा-मसूरी मोटर मार्ग सहित आधा दर्जन मोटर मार्ग बाधित हो गए।

दो दर्जन से अधिक गांवों में जनजीवन अस्त व्यस्त

चमोली जिले में बर्फबारी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। पैदल रास्ते, सड़क मार्ग व विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। घाट विकासखंड के रामणी गांव से चरबंग के लिए निकली बरात में शामिल बरातियों को बर्फबारी के चलते वापसी के दौरान 20 किमी पैदल चलना पड़ा। औली में पर्यटकों ने रोपवे व चेयर लिफ्ट व स्कीइंग का लुफ्त उठाया।

बर्फबारी से सड़कें बंद,  पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ी

चमोली जिले में विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली-चोपता जाने वाला एक मात्र सड़क मार्ग बंद होने से पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। औली पहुंचने के लिए पर्यटक रच्जू मार्ग से सफर कर रहे हैं, लेकिन गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग के चोपता के जंगल में बंद होने से पर्यटक वापस गोपेश्वर लौट रहे हैं। बंद हुए सड़क मार्गों को यातायात के लिए सुचारू करने के लिए फिलहाल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे सुक्की से आगे गंगोत्री तक बंद

उत्तरकाशी में गुरुवार से शुरू हुई बर्फबारी शनिवार तड़के तक जारी रही। बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे सुक्की से आगे गंगोत्री तक बंद है। यमुनोत्री हाईवे राडी टाप व स्यानाचट्टी से जानकी चट्टी के बीच बर्फबारी के कारण बंद है। इसके साथ ही जनपद के 10 संपर्क मार्ग भी बंद है। उत्तरकाशी देहरादून मार्ग  मौरियाना सुवाखोली के बीच बंद है, जबकि बर्फबारी से जनपद के 35 से अधिक गांव अलग थलग पड़ गए हैं। बर्फबारी से मोरी, पुरोला, नौगांव व भटवाड़ी ब्लाक के करीब 60 गांवों में बिजली गुल हो गई है।

ये मार्ग हैं बाधित

उत्‍तरकाशी में बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्खी टॉप से आगे गंगोत्री तक, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ी टॉप तथा स्यानचट्टी से आगे जानकीचट्टी तक, बनचौरा दिवारीखोल मार्ग पत्थरखोल में, देहरादून सुवाखोली मोटर मार्ग मोरियाना टॉप में और लंबगांव मोटरमार्ग संकूर्णाधार से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध है। वहीं, टिहरी में आज बर्फबारी नहीं हुई, लेकिन धनोल्टी मार्ग कल से ही बंद है। जौनपुर ब्लॉक ओर भिलंगना ब्लॉक सहित जिले में कई स्थानों पर बिजली गुल। चमोली में नंदप्रयाग देवखाल मोटर मार्ग भूस्खलन से बंद है।

बारिश से गिरा होटल का एक हिस्‍सा

मसूरी मॉल रोड पर कुलडी बाजार मे बीती देर रात पुराने भवन के होटल रीगल का एक हिस्सा बारिश के दौरान भरभरा कर गिरा। जिससे इसके समीप के दूसरे होटल रॉकवुड एवं मोहल्ले का रास्ता बंद हो गया। होटल के क्षतिग्रस्‍त वाले हिस्से में कोई पर्यटक नहीं था। बाकी अन्य में कुछ लोग थे, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं लगी है।

तराई भाबर में कड़ाके की सर्दी के असर

हल्द्वानी में घने बादल छाए हुए हैं। बर्फीली हवाओं से मौसम में ठंडक घुली है। शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तराई भाबर में कड़ाके की सर्दी का असर बना रहेगा। बादल धीरे धीरे छंटने लगेंगे। वहीं, चीन सीमा पर सथित अंतिम भारतीय कुटी में 150 सेमी, कालापानी में 90 सेमी, गुंजी और गर्ब्याग में 50-50 सेमी, छियालेक् में 75 सेमी., गाला में 35 सेमी और लामारी में 10 सेमी हिमपात हुआ है। मिलम और रालम में भी 150 सेमी हिमपात हुआ।

 80 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!