Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

हार्दिक पटेल ने दिए अनशन खत्म करने के संकेत, मध्यस्थता के लिए हुए तैयार

अहमदाबाद। आरक्षण, किसानों की ऋणमाफी व राजद्रोह के आरोप में जेल में बंद पाटीदार नेता अल्पेश कथीरिया की रिहाई की मांग को लेकर 14 दिन से अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल ने अनशन खत्म करने के संकेत दिए हैं। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल ने खोडलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल के मध्यस्थ बनने के फैसले को स्वीकार लिया है। नरेश पटेल पाटीदार समिति के सदस्यों से मिलकर सरकार से बातचीत का एजेंडा तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस के दो अधिकारी अहमदाबाद जोन डीसीपी जयराज सिंह व जेसीपी जेके भट्ट ने हार्दिक से मुलाकात की।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हार्दिक जब भी चाहेंगे हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने में मदद को तैयार हैं। उधर, हार्दिक ने खोडलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल को सरकार से बातचीत के लिए अधिकृत करते हुए तीन से दो मांग स्वीकारने पर अनशन समाप्त करने की हामी भरी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के किसान नेता राजू शेट्टी व राजस्थान में शराबंदी आंदोलन कर रही पूजा छाबडा ने भी हार्दिक से मुलाकात की। नरेश पटेल हादिक से मुलाकात करेंगे लेकिन उससे पहले उनके साथी विधायक ललित वसोया, विधायक किरीट पटेल, पाटीदार नेता मनोज पनारा, दिनेश भामणिया, दिनेश कुंभाणिया आदि ने अहमदाबाद में एक बैठक कर सरकार से वार्ता के लिए एक एजेंडा तैयार किया।

पाटीदार समिति के सदस्यों को आशंका है कि पुलिस हार्दिक की बिगड़ीती तबीयत का हवाला देकर कभी भी उन्हें जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती करा सकती है। चिकित्सकों ने हार्दिक को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। उनका कहना है कि किडनी व यूरिन का संक्रमण शरीर में फैल सकता है लेकिन हार्दिक फिलहाल अस्पताल जाने को तैयार नहीं है।

कांग्रेस की धमकी
उधर, हार्दिक पटेल के अनशन को गुजरात कांग्रेस का भी साथ मिल रहा है। कांग्रेस ने राज्य सरकार को उपवास पर बैठने की धमकी दी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर राज्य सरकार पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से बातचीत नहीं करती है तो वह उनके समर्थन में शुक्रवार को 24 घंटे का उपवास रखेगी।

 145 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!