Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

बीजेपी विधायक के आपत्तिजनक बयान पर हरदा ने जारी की मार्मिक चिट्ठी, जानिए क्‍या लिखा

रुद्रपुर: बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को तोल मोल के बोलना चाहिए। यह कहावत तब और अधिक प्रासंगिक हो जाती है जब बोलने वाले से अधिक जिम्मेदारी की उम्मीद हो। भाजपा विधायक राजेश शुक्ला इसमें गच्चा खा गए। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के दाहसंस्कार को लेकर उनके बिगड़े बोल भाजपा के लिए बड़ी झोल बन गए हैं। रावत का शुक्ला के नाम खुला पत्र सोशल मीडिया में तैर रहा है। ऐन चुनाव के मौके पर इस पत्र ने राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ा दी हैं। पत्र में हरीश रावत ने खुद को हरदा बताते हुए अपने संस्कारों, सनातनी परंपरा और धर्म को आदर्श मानते हुए विधायक शुक्ला को माफ करने की बात भी कही है।

दरअसल सोमवार को दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी की जनसभा में किच्छा से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने जो बोला, वो किसी के गले नहीं उतर रहा। शुक्ला ने अमर्यादित बोल बोलते हुए हरीश रावत का दाहसंस्कार इस चुनाव में होने जैसी बात कह दी। मंगलवार को हरीश रावत ने शुक्ला को इसका संयमित और नपा-तुला जवाब एक खुले पत्र के माध्यम से दिया। यह पत्र सोशल मीडिया की सुर्खियां बना है। हरीश रावत ने पत्र के प्रारंभ में शुक्ला को आदरणीय और महोदय जैसे शब्दों से संबोधित करते हुए उन्हें नमस्कार किया है। लिखा है कि छोटे भाई आपने अपने जोशीले भाषण में उनका दाह संस्कार करने की जो इच्छा जाहिर की है वह सनातनी परंपरा का हिस्सा है। शुक्ला के राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए रावत ने आगे लिखा है कि उन्हें कतई मलाल नहीं है कि इन अपशब्दों का आपने मेरे लिए इस्तेमाल किया। उन्हें दुख इस बात का है कि आपने इन शब्दों से भारतीय राजनीति के संस्कारों और परंपराओं को अपमानित किया है। आपके इन शब्दों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक की आत्मा को दुख पहुंचा होगा। प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी यानी उनके पिता पंडित राम सुमेर शुक्ला की आत्मा भी बेचैन होगी, जिनका खून आपकी रगों में दौड़ रहा है।

रावत ने राजेश शुक्ला को याद दिलाया कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने ही इस महान स्वतंत्रता सेनानी की याद में स्मृति द्वार का लोकार्पण किया था। वह यह कतई नहीं चाहते कि इस बयान के खिलाफ उनकी पार्टी के कार्यकर्ता  कोई कार्रवाई या फिर चुनाव आयोग से शिकायत करें, वह तो शुक्ला की सद्बुद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा है कि हरदा होने के नाते वह शुक्ला को माफ करते हैं और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आपकी तरफ से माफी भी मांगते हैं। भविष्य में भी माफ करने की बात कही गई है। अंत में लिखा है कि मैं आपको माफ करता हूं, क्योंकि मैं हरदा हूं। बाद में हरीश रावत ने एक सभा में यहां तक कहा है कि दाहसंस्कार क्या, उनकी तो राख भी उत्तराखंड के काम आएगी।

भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने दी सफाई

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा भी दाहसंस्कार शब्द से बचते दिखे। इतना जरूर कहा कि दाहसंस्कार प्रतीकात्मक शब्द है, वह इसलिए बोला होगा, क्योंकि हरीश रावत का हार दा वाला प्रकरण चल रहा है। वह चार बार लोस चुनाव और दो बार विस चुनाव हार चुके हैं। उनकी पत्नी भी हारी हैं।

मुझे खेद है : शुक्ला

किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उन्हें यह नहीं कहना चाहिए था कि हरीश रावत का अंतिम संस्कार होगा। उन्हें यह कहना चाहिए था कि उनकी नीतियों का दाहसंस्कार होगा। अपने बयान पर उन्हें खेद है। वह रावत की दीर्घायु की कामना करते हैं। वह चाहते हैं कि रावत खूब जीयें सौ-डेढ़ सौ साल जीयें। लेकिन यह भी कहूंगा कि राजनीति में पत्नी और पुत्र तक ही सीमित रहेंगे तो उनका राजनीतिक अंत हो जाएगा।

 104 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!