Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

चुनाव की आड़ में दून के आधे शहर में फिर होने लगे कब्जे

देहरादून। हाईकोर्ट के आदेश पर शहर के जिन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया। वहां निकाय चुनाव की आड़ में फिर कब्जे हो गए। प्रेमनगर से रायपुर तक सड़क के दोनों तरफ पहले से दोगुने अस्थायी अतिक्रमण हो गए हैं। यही नहीं, पूर्व में चिह्नित स्थायी अतिक्रमण भी जस के तस नजर आ रहे हैं।

राजधानी में तीन माह पहले हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब पूरी तरह से ठप है। स्थिति यह है कि जिन इलाकों में अतिक्रमण पर डोजर चलाए गए थे, वहां भी दोबारा अतिक्रमण होने लगे हैं।

खासकर 14 सितंबर को प्रेमनगर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण का सफाया कर संकरे बाजार को मैदान में तब्दील कर दिया था। प्रशासन की व्यस्तता और नेताओं के संरक्षण के चलते यहां फिर से अतिक्रमणकारी दुकानें सजाने लगे हैं।

यही स्थिति चकराता रोड, हरिद्वार रोड, सहारनपुर रोड और रायपुर रोड पर भी देखने को मिल रही है। यहां अस्थायी अतिक्रमण की बाढ़ सी आ गई है। सड़क और फुटपाथ पर लोग कब्जे की नीयत से ठेली और फड़ लगाने लगे हैं। रिस्पना पुल से आराघर चौक तक जहां अतिक्रमण हटाया गया, वहां पहले से ज्यादा ठेलियां सजने लगी हैं।

यही हाल सर्वे चौक से रायपुर रोड पर सहस्रधारा क्रॉसिंग और लाडपुर के बीच है। आइटी पार्क के पास भी पक्के निर्माण ध्वस्त होने के बाद अस्थायी अतिक्रमण किए जा रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

यहां दोबारा हुए अतिक्रमण 

प्रेमनगर बाजार, एफआरआइ और आइएमए के बीच, बल्लूपुर और बिंदाल चौक के बीच, लालपुल से सहारनपुर चौक के बीच, हरिद्वार रोड से धर्मपुर चौक, सब्जी मंडी से रिस्पना पुल, आराघर से सर्वे चौक, सर्वे चौक से रायपुर रोड, सहस्रधारा क्रासिंग, आइटी पार्क रोड आदि इलाकों में ज्यादा अतिक्रमण हुआ है।

पुलिस ने नहीं दिया ध्यान 

हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मगर, अभी तक किसी भी क्षेत्र में नए मुकदमे दर्ज नहीं हुए हैं। इससे साफ है कि पुलिस भी अतिक्रमण के खिलाफ ज्यादा गंभीर नहीं है।

होगी सख्त कार्रवाई 

जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन के अनुसार अतिक्रमण को लेकर जल्द शासन में बैठक बुलाई जा रही है। बैठक में जो रणनीति बनेगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शहर में नए और पुराने अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

चार माह में दो बार खोद डाली सड़क

राजधानी की सड़कों को एक बार फिर मनमाने तरीके से खोदने का काम शुरू हो गया है। आराघर में चार माह पहले पेंट की गई सड़क को दो बार खोद दिया गया। इससे सड़क पर आवाजाही कर रहे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इन्वेस्टर्स समिट के लिए शहर की प्रमुख सड़कों पर पेंटिंग की गई। इस पर 10 करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च किया गया। लेकिन, लोक निर्माण विभाग की मनमानी और प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़कों को मनमाने तरीके से खोदा जा रहा है।

हरिद्वार रोड पर सड़क सीएमआइ और आराघर चौक के बीच चार माह में दूसरी बार सीवर डालने के लिए खोद दी गई। यहां सड़क खोदने के बाद पैचवर्क तक सही तरीके से नहीं किया गया। इसी तरह सहारनपुर चौक पर भी सड़क खोदने के बाद गड्ढा छोड़ दिया गया। चकराता रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड, हरिद्वार हाईवे पर भी कई जगह सड़क खोदी जा रही है, जबकि कुछ जगह पेंटिंग की गई सड़क धंस गई है।

देहरादून के जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन का कहना है कि पेंटिंग की गई सड़कों को मनमाने तरीके से खोदना गलत है। इस संबंध में लोनिवि से रिपोर्ट मांगी जाएगी। अनुमति मिलने और जरूरत होने पर ही सड़क पर सीवर और नाली का काम हो सकेगा। इसके लिए विभाग सड़क पेंटिंग से पहले अनुमति संबंधी पत्र जारी करेगा।

 65 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!