Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

हल्द्वानी मण्डी के नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज साह ने ग्रहण किया अध्यक्ष पद का कार्यभार

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 25 जनवरी 2020 (सूचना)। हल्द्वानी मण्डी के नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज साह ने शनिवार को अध्यक्ष पद का कार्यभार प्रशासक एवं उप जिलाधिकारी विवेक राय से ग्रहण किया। इसके अलावा रवीन्द्र रैकुनी ने भी उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। मण्डी समिति परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में संख्या में काश्तकारों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया।
[box type=”shadow” ]”वह काश्तकारों की उपज बढ़ाने तथा उनके उत्पादों के विपणन की उचित व्यवस्था की दिशा में काम करेंगे।”                                                                                       ………..मण्डीअध्यक्ष मनोज साह [/box]

अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि वर्ष 2022 तक काश्तकारों की आय दौगुनी करने का जो लक्ष्य प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित किया गया है के तहत मण्डी नई कार्य संस्कृति एवं रणनीति के साथ कार्य करेंगी ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने काश्तकारों व सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं दी।
अपने सम्बोधन में उत्तराखण्ड मण्डी परिषद के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि प्रदेश में मण्डियाॅ अधिकांशतः मैदानी क्षेत्रों में कार्यरत हैं। जिसके कारण पर्वतीय ईलाकों में काश्तकारों द्वारा उत्पादित होने वाले फलों एवं अनाजो को विपणन करने तथा मण्डी तक पहुॅचाने में कठिनाई हो रही थी।इसको ध्यान में रखते हुए मण्डी परिषद द्वारा प्रदेश के दूरस्थ ईलाकों में क्रय केन्द्र खोलकर काश्तकारों के फलों एवं अनाजों की लगभग एक करोड़ की खरीद की, जिसका सीधा फायदा किसानों को मिला। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से पर्वतीय काश्तकारों द्वारा पैदा किए जा रहे मडुवा, झिंगोरा, गहत, चैलाई, भट्ट जैसे अनाजों का उचित दाम उनके क्षेत्र में मिल रहा है। मण्डी की इस पहल से काश्तकारों में आत्म विश्वास बढ़ा है।

[box type=”shadow” ]”मण्डी के कार्यों को काश्तकारों के सहयोग एवं अनुभवों के आधार पर आगे बढ़ायेंगे।                                                                                                                       …………उपाध्यक्ष मण्डी रवीन्द्र सिंह रैकुनी”[/box]

कार्यक्रम में विधायक संजीव आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर डाॅ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, ब्लाॅक प्रमुख डाॅ.हरीश बिष्ट, आशा रानी, अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा, उपाध्यक्ष केएमवीएन रेनु अधिकरी, उपाध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग मज़हर नईम नवाब, दर्जाधारी प्रकाश हरबोला, अजय राजौर, पूर्व सांसद बच्ची सिंह रावत, पूर्व मंत्री पूरन चन्द्र शर्मा, पूर्व दर्जाधारी मंत्री हेमन्त द्विवेदी, डाॅ.अनिक कुमार डब्बू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना आर्या, कुॅवर सिंह नेगी के अलावा राजेन्द्र  सिंह बिष्ट, सौरभ भट्ट, सुरेश तिवारी, प्रमोद तोलिया, मनोज पाठक, कैलाश गुणवन्त, मनोज भट्ट, विजय मनराल, ध्रुव रौतेला, विजय मनराल, दिनेश खुल्बै, चतुर सिंह बोरा, तरूण बंसल, प्रकाश रावत, विकास भगत, रहेन्द्र दरम्वाल, आलम सिंह नदगली, योगेश रजवार, दिनेश आर्य, गोविन्द ताकुली, जीवन सिंह कार्की, नीरज प्रभात गर्ग, राहुल झिंगरन, प्रताप बिष्ट, साकेत अग्रवाल, दलीप बोरा, दीपक मेहरा, जितेन्द्र मेहता, प्रमोद बोरा, जगदीश बिष्ट, पान सिंह मेवाड़ी, त्रिलोचन भट्ट, संजय दुम्का, विनीत अग्रवाल, तन्मय रावत, देवेन्द्र ढेला, भूपेन्द्र क्वेरा, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शांति भट्ट, प्रकाश बोरा, सचिव मण्डी विश्व विजय देव सिंह के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं काश्तकार मौजूद थे।

 193 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!