हरिद्वार के गंगा भक्ति आश्रम में घुसा गुलदार, संतो ने कमरे में किया बंद

हरिद्वार: खड़खड़ी क्षेत्र में उत्तरी हरिद्वार में रेलवे फाटक के निकट स्थित है गंगा भक्ति आश्रम में एक गुलदार घुस गया। इससे आश्रम में संतों व लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच गुलदार एक कमरे में घुसा तो साहस दिखाते हुए एक संत ने उसे बंद कर दिया। गुलदार को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। जंगल से सटे आश्रम में रेलवे का ट्रैक पर कार गुलदार घुस गया। बताया जा रहा है कि पीछे की दीवार को फांदकर वह आश्रम में घुसा। गुलदार को आश्रम में देखते ही संतों में अफरा-तफरी मच गई।
शोर सुनकर गुलदार भी इधर-उधर दौड़ने लगा। इस बीच वह एक कमरे में घुस गया। तभी मौका देखते ही एक संत ने कमरे का दरवाजा बंद कर कुंडा लगा दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। साथ ही वन विभाग को भी सूचित कर दिया गया।
आश्रम में गुलदार की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो मौके पर भीड़ जमा होने लगी। आश्रम के आसपास की सड़कों पर लोगों का हुजूम जमा हो गया। इससे सड़क में यातायात तो जाम हो गया। साथ ही पुलिस को व्यवस्था बनाने में भी मशक्कत करनी पड़ी।
322 total views, 1 views today