Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

बल्लीवाला में दूसरे फ्लाईओवर पर ठिठके सरकार के कदम

देहरादून। बल्लीवाला में एक और फ्लाईओवर की संभावनाएं तलाशने के हाईकोर्ट के आदेश पर सुस्त गति से आगे बढ़ रही सरकार के कदम थमते नजर आ रहे हैं। मुआवजा और निर्माण में करीब 120 करोड़ रुपये खर्च होने के चलते शासन ने इससे हाथ खींच लिए हैं। सरकार हाईकोर्ट में भी अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रही है। इसके लिए इन दिनों फिजिबिलिटी स्टडी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

जीएमएस रोड स्थित बल्लीवाला फ्लाईओवर कम चौड़ाई के चलते दुर्घटना का कारण बन रहा है। इस फ्लाईओवर पर 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि आए दिन यहां वाहनों की टक्कर में लोग चोटिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने यहां डिवाइडर लगाए, लेकिन यह भी ज्यादा उपयोगी साबित नहीं हो रहे हैं। इस मामले में मार्च 2018 में हाईकोर्ट ने सरकार को चौड़ीकरण के आदेश दिए थे।

इस आदेश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने टेक्निकल कंसल्टेंसी सर्विसेज को फिजिबिलिटी स्टडी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया। इस पर विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को दी थी। यह रिपोर्ट शासन को भेजी गई। हाल ही में इस रिपोर्ट पर शासन के उच्चाधिकारियों ने मंथन किया।

इसमें बताया गया कि फ्लाईओवर के पास दूसरा फ्लाईओवर बनाने में करीब 30 करोड़ और जमीन अधिग्रहण, विद्युत, ओएफसी, सीवर लाइनें शिफ्ट करने पर 90 करोड़ खर्च होगा। ऐसे में पूरे प्रोजेक्ट पर 120 करोड़ खर्च होना तय है। समय पर काम न होने से इसकी लागत भी बढ़ सकती है। इस बैठक में शासन के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के 120 करोड़ के प्रस्ताव पर सहमति देने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में हाईकोर्ट के समक्ष अपनी बात रखने पर निर्णय लिया गया। इसके लिए न्याय विभाग से मार्गदर्शन के साथ रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग के चीफ इंजीनियर हरिओम शर्मा ने कहा कि फिजिबिलिटी स्टडी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। नए फ्लाईओवर पर करीब 120 करोड़ रुपये करीब खर्च आना है। इतनी रकम खर्च कर फ्लाईओवर का निर्माण व्यवहारिक नहीं है। शासन के जो निर्देश मिलेंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 90 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!