खुशखबरी: उत्तराखंड में 316 पदों पर वन दारोगा की होगी भर्ती

उत्तराखंड में वन दारोगा के 316 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इच्छुक युवाओं से आवेदन मांगें हैं। 23 दिसंबर से आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। परीक्षा अप्रैल 2020 में प्रस्तावित की गई है। सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वन विभाग में वन दारोगा पद के लिए शैक्षिक अर्हता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कृषि या विज्ञान विषय में इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है।
ओटीआर अनिवार्य
सीएससी की लें मदद
आवेदन पत्र भरने के लिए आयोग ने सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) को भी अधिकृत किया है। जो कि आवेदकों को आवेदन पत्र व ओटीआर भरने में मदद करेंगे। जबकि, ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्र के युवा न्याय पंचायत स्तर पर मौजूद सीएससी का सहारा ले सकेंगे। जहां वे शुल्क भी जमा कर सकेंगे।
टॉल फ्री नंबर भी जारी
ओटीआर भरने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए आयोग ने टॉल फ्री नंबर भी जारी किए हैं। जो कि आयोग द्वारा बुधवार को अपनी वेबसाइट में अपलोड की गई विज्ञप्ति में दिए गए हैं।
127 total views, 1 views today