Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

दुष्‍कर्म के बाद किशोरी की हत्‍या के विरोध में गंगोत्री धाम बाजार बंद

उत्तरकाशी: डुंडा तहसील क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात को किशोरी के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले को लेकर सोमवार को गंगोत्री धाम बाजार आज बंद है। व्यापारियों ने सोमवार दोपहर एक बजे तक बंद रखने की घोषणा की है। साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने भी गंगा घाट पर दोपहर तक पूजा का बहिष्कार किया है। जिसके कारण तीर्थ यात्री गंगा घाट पर पूजा नहीं करा पा रहे हैं। यह बहिष्कार दोपहर एक बजे तक जारी रहेगा। वहीं एसटीएफ व पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के दो चालक, दो खच्चर वाले और एक युवक को हिरासत में लिया है। जिन से पुलिस अलग अलग स्थानों पर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि शुक्रवार रात पारिवारिक सदस्यों के साथ बरामदे में सो रही किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दरिंदे उसका शव घर से कुछ दूरी पर फेंक गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। घटना का पता चलने के बाद शनिवार सुबह से ही उत्तरकाशी में जनाक्रोश भड़कने लगा था। हालात को भांप पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के समझाने पर लोग शांत हो गए, लेकिन रविवार सुबह जिले में विभिन्न स्थानों पर लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन कर अफसरों का घिराव किया।

उत्तरकाशी और डूंडा बाजार बंद रहे। वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो पाई। हालात का जायजा लेने पहुंचे आइजी संजय गुंज्याल को भी जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ देर में भीड़ तोड़फोड़ पर उतारू हो गई तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर तितर-बितर किया। इस बीच गुस्सायी महिलाएं दंराती लेकर प्रदर्शन करने लगीं। पुलिस ने उन्हें किसी तरह से समझा-बुझा कर शांत किया।

पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार

शव का अंतिम संस्कार कराना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। प्रदर्शनकारी अस्पताल से शव को उठाने नहीं दे रहे थे। शाम को डीएम चौहान और पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों से बातचीत की। इस दौरान भीड़ नारेबाजी करती रही। बाद पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि एक सप्ताह में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

12 संदिग्धों से पूछताछ

दिनभर एसटीएफ, डॉग स्क्वायड और पुलिस की टीम मौके के मुआयने के साथ ही जांच में जुटी रही। इस पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) पुष्पक ज्योति हिरासत में लिए गए 12 संदिग्धों से स्वयं पूछताछ कर रहे हैं। अब तक की प्रगति की जानकारी देते हुए आइजी संजय गुंज्याल ने कहा कि पुलिस टीम जांच में वैज्ञानिक तकनीक की मदद ले रही है। उन्होंने कहा कि इसमें डीएनए टेस्ट की भी मदद ली जाएगी।

 68 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!