Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की भेंट

  • पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा सौंप सकती है अहम जिम्मेदारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा नेतृत्व जल्द अहम जिम्मेदारी सौंप सकता है।

मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से त्रिवेंद्र की मुलाकात के बाद इस तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। त्रिवेंद्र जल्द केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट करेंगे।

त्रिवेंद्र सिंह रावत को गत मार्च में तब मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा था, जब वह अपना चार साल का कार्यकाल पूर्ण करने जा रहे थे। हालांकि भाजपा का उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन का यह फैसला अप्रत्याशित था, लेकिन तब ही इस तरह के संकेत मिलने लगे थे कि पार्टी भविष्य में उनकी सांगठनिक क्षमता का इस्तेमाल करने की रणनीति पर चल रही है। पद से हटने के बाद भी त्रिवेंद्र की सक्रियता में कोई कमी नहीं आई। पूरे राज्य के भ्रमण के अलावा वह तमाम कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे।

पिछले महीने की शुरुआत में त्रिवेंद्र ने अचानक दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। उस समय भी इस तरह की चर्चा रही कि पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में प्रभारी की भूमिका सौंप सकती है। त्रिवेंद्र पहले भी उत्तर प्रदेश में चुनाव सहप्रभारी रह चुके हैं।

इस बीच सोमवार को त्रिवेंद्र ने लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुछ अन्य पार्टी नेताओं से भेंट की।

मंगलवार को त्रिवेंद्र दिल्ली पहुंचे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पहले योगी और फिर नड्डा से मुलाकातों के बाद इंटरनेट मीडिया में कयास लगने लगे कि जल्द ही त्रिवेंद्र को उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत अभी दिल्ली में ही हैं। वह गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट करेंगे। समझा जा रहा है कि इसके बाद त्रिवेंद्र की नई भूमिका को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

 71 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!