Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

रामविलास पासवान की पहली बरसी पर चिराग ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को भेजा निमंत्रण

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, नई दिल्ली। लोजपा नेता चिराग पासवान ने पिता रामविलास पासवान की पहली बरसी पर परिवार व पार्टी को एकजुट करने की पहल की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व दलित नेता की याद में 12 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रम के लिए जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है, वहीं अलग होकर केंद्र सरकार में मंत्री बन चुके चाचा पशुपति कुमार पारस को निमंत्रण देने खुद उनके आवास पर गए।

दरअसल, चाचा पारस के साथ वर्चस्व को लेकर जारी तीखे विवाद के बीच चिराग यह साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते कि रामविलास पासवान के असली राजनीतिक वारिस भी वही हैं।

चिराग ने मंगलवार को कहा कि 12 सितंबर के कार्यक्रम के लिए उन्होंने पीएम मोदी व गृह मंत्री शाह से बात की और उन्हें आमंत्रित किया। साथ ही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी इस संबंध में मुलाकात की है। उधर, माना जा रहा है कि पारस भी रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर आठ अक्टूबर को बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

हालांकि, चिराग पासवान भारतीय पारंपरिक कैलेंडर के अनुरूप पिता की पहली बरसी पर कार्यक्रम का आयोजन 12 सितंबर को कर रहे हैं।

सरकारी बंगले में पिता की प्रतिमा से जुड़ी अटकलों को किया खारिज

चिराग ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि पार्टी उनके पिता रामविलास पासवान के दिल्ली स्थित उस सरकारी बंगले का नियंत्रण अपने पास रखना चाहती है, जहां उन्होंने तीन दशक से ज्यादा समय बिताए थे।

दरअसल, ये अटकलें इसलिए तेज हो गई थीं, क्योंकि बंगला खाली करने के संबंध में नोटिस जारी किए जाने के बाद उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पासवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी। चिराग ने कहा, ‘हम वैसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे कानून का उल्लंघन हो। अभी सरकार ने हमें यहां रहने की अनुमति दी है।

प्रतिमा नेता के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक है और उसे वैकल्पिक व्यवस्था मुहैया कराए जाने पर तत्काल स्थानांतरित कर दिया जाएगा। प्रतिमा को अतिक्रमण के रूप में कतई नहीं देखा जाना चाहिए। पार्टी देश के सभी जिले में अपने दिवंगत नेता की प्रतिमा स्थापित करने की योजना बना रही है।’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का नियम किसी आवास को संग्रहालय या स्मारक के रूप में परिवर्तित करने की अनुमति नहीं देता।

आमंत्रण कार्ड पर चाचा पारस व चचेरे भाइयों के भी नाम

लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने कार्यक्रम के लिए दस हजार आमंत्रण कार्ड छपवाए हैं, जिन पर चाचा पशुपति कुमार पारस, चचेरे भाई कृष्ण राज, प्रिंस राज एवं यश राज के नाम का भी उल्लेख है।

लोजपा के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने बताया कि चिराग खुद बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा व विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को आमंत्रण कार्ड देंगे।

अब तक साढ़े आठ हजार से ज्यादा आमंत्रण कार्ड बांटे जा चुके हैं।

 154 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!