Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
खेल-जगत

टीम में वापसी को लेकर धोनी ने पहली बार दिया बड़ा बयान

रतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जनवरी तक क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया की तरफ से खेलते नजर नहीं आएंगे। धौनी ने बुधवार के उनकी वापसी पर किए गए के जवाब में कहा कि जनवरी तक मत पूछो।

आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले के बाद से धौनी ने टीम इंडिया के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। भारत ने विश्व कप के बाद से अब तक तीन देशों के खिलाफ सीरीज खेला है जिसमें धौनी का चयन नहीं किया गया। वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ धौनी ने सीरीज से बाहर रहने का फैसला लिया।

बुधवार को धौनी से जब पूछा गया कि वह मैदान पर कब वापसी करेंगे तो उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। धौनी ने कहा, “जनवरी तक मत पूछो।”

मंगलवार को ऐसी खबरें आई थी कि धौनी इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अपने भविष्य को लेकर फैसला करने वाले हैं। 38 साल के हो चुके धौनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करते हैं। छह दिसंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज के लिए भी धौनी का चयन नहीं किया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कुछ दिन पहले यह साफ किया था कि अब धौनी से आगे बढ़कर सोचने का वक्त आ चुका है। धौनी की जगह आईसीसी टी20 विश्व कप में रिषभ पंत को ध्यान में रखकर तैयारी की जानी चाहिए। विश्व कप का आयोजन अगले साल ऑस्ट्रेलिया में किया जाना है।

गौरतलब है कि धौनी को कुछ दिन पहले झारखंड अंडर 23 के साथ रांची में वक्त बिताते हुए देखा गया था। इसके बाद ऐसा लगा था कि धौनी मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी धौनी के संन्यास को लेकर कहा था कि उनको वो सम्मान मिलने का हक है जो उनके कद के एक खिलाड़ी को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा था, आपको तो पता ही होगा कि एक चैंपियन कभी भी इतनी जल्दी खत्म नहीं होते हैं।

 112 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!