Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

खंडहर होने की कगार पर पांच करोड़ का ढांचा, यह है कारण

ऋषिकेश। उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के दर्शन पर्यटकों को एक ही छत के नीचे कराने के उद्देश्य से ऋषिकेश में तैयार किया जा रहा हिमालय म्यूजियम बजट के अभाव में लटका है। इससे पूर्व के बजट में खड़ा ढांचा खराब होना शुरू हो गया है। लोग सवाल उठा रहे है कि जब निर्माण पूरा ही नहीं करना था तो जनता के पांच करोड़ रुपये क्यों फूंके गए।

वर्ष 2004 में ऋषिकेश के चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड के समीप हिमालयन म्यूजियम की आधारशिला रखी गई थी। 12.23 करोड़ की इस योजना पर अस्सी प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार को जबकि बीस प्रतिशत राशि राज्य सरकार को खर्च करनी है। शुरुआत में इस योजना पर तेजी से काम शुरू किया गया। करीब दो वर्ष में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने लगभग पांच करोड़ के बजट से म्यूजियम का बेसमेंट और ऊपर की मंजिल का ढांचा तैयार कर दिया। मगर, इसी बीच उत्तर प्रदेश निर्माण निगम से सभी राजकीय काम सरकार ने वापस ले लिए। जिसके बाद करीब दो वर्ष से यह योजना अधर में लटकी है।

यहां तैयार आधा-अधूरा निर्माण खंडहर में तब्दील हो गया है। परिसर में बड़ी-बड़ी झाडिय़ां जम गई हैं। यह खंडहर आसामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। आलम यह है यहां पड़ी निर्माण सामग्री चोरी हो रही है।  विभाग अथवा कार्यदायी संस्था की ओर से यहां कोई चौकीदार भी तैनात नहीं किया गया है। बहरहाल अभी तक पांच करोड़ रुपये इस योजना पर खर्च हो चुके हैं और अभी इतनी ही धनराशि और खर्च की जानी है। वित्त मंत्रालय भारत सरकार ने शेष राशि के भुगतान के लिए संस्कृति विभाग से उपयोग प्रमाण पत्र व ऑडिट की जानकारी मांगी है। फिलहाल हिमालयन म्यूजियम के अस्तित्व में आने में और वक्त लग सकता है।

हिमालयन म्यूजियम में बननी है तीन गैलरी 

प्रस्तावित हिमालयन म्यूजियम में तीन आर्ट गैलरी बनाई जानी हैं। जिसमें उत्तराखंड के चार धामों के दर्शन के अलावा पर्यटक उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित हो पाएंगे। संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट ने बताया कि आर्ट गैलरी में उत्तराखंड के प्रचलित पौराणिक बर्तन, वेशभूषा, उपयोगी वस्तुओं के अलावा विलुप्त हो रही लोक कलाएं रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार और पर्यटक स्थल होने के कारण यहां इस तरह का म्यूजियम उपयोगी सिद्ध होगा।

बोले अधिकारी

बीना भट्ट (निदेशक, संस्कृति विभाग, उत्तराखंड) का कहना है कि वित्त मंत्रालय भारत सरकार को पिछले बजट का उपयोग प्रमाण पत्र व महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट भेज दी गई है। संभव है कि लोकसभा चुनाव की अचार संहिता के बाद इस योजना के लिए शेष बजट भी मिल जाएगा। जिसके बाद हिमालय म्यूजियम को शीघ्रता से तैयार किया जाएगा।

 172 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!