Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

भारतीय सेना में मिला कोरोना वायरस का पहला केस

कोरोना वायरस ने भारतीय सेना में भी सेंध लगा दी है। सेना में कोरोना वायरस का पहला मामला लद्दाख में सामने अया है। लद्दाख में तैनात एक सेना के जवान को COVID 19 कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए सैनिक के पिता बीते दिनों ईरान से तीर्थयात्रा कर लौटे थे।

बताया जा रहा है कि यह जवान जब छुट्टी पर अपने घर गया, तो पिता के संपर्क में आया और कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया। टेस्ट के नतीजे आने के बाद जवान को अस्पताल में आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बीमार सैनिक की पत्नी, बहन और अन्य परिवार जनों को भी क्‍वॉरेंटाइन किया गया है।

कोरोना वायरस से संक्रमित जवान 25 फरवरी से छुट्टी पर था और उसे 2 मार्च को वापस लौटना था। लेकिन इस दौरान उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने लगे और उसे 7 मार्च से क्‍वॉरेंटाइन कर दिया गया। 16 मार्च को जवान के कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई। 34 वर्षीय इस जवान को स्‍थानीय अस्‍पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।

कोरोना वायरस का खतरा इस समय सभी पर बना हुआ है। विदेशों से लगातार भारतीयों को लाया जा रहा है। इस काम में सेना भी जुटी हुई है। इसलिए भारतीय सेना ने अपने जवानों को भी इस खतरे के बारे में लगातार सचेत कर रही है। इस कड़ी में सेना की उत्तरी कमान से लेकर पूर्वी कमान तक सभी इलाकों में जागरूक करने के लिए भी विशेष संचार अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि चीन के बाहर इटली में कोरोना वायरस सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। लगातार तीसरे दिन यहां 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 345 लोगों की मौत हो गई है। इटली में अबतक कुल 2503 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 31 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब चीन के डॉक्‍टर्स की एक टीम इटली लोगों की मदद के लिए पहुंची है। चीन में कोरोना वायरस के मरीज लगातार घट रहे हैं। ऐसे में चीन अब कोरोना वायरस से जूझ रहे अन्‍य देशों की मदद के लिए आगे आया है।

गौरतलब है कि मंगलवार रात तक भारत में कोरोना वायरस के 137 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 24 विदेशी भी शामिल हैं। देश के 15 राज्‍यों में फैले इस जानलेवा वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 54 हजार लोगों को निगरानी में रखा गया है। भारत में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए युद्धस्‍तर पर काम हो रहा है। इस बीच ईरान से खबर आ रही है कि वहां 250 भारतीय कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

 92 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!