Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में पितृ विसर्जनी अमावस्या पर कर्मकांड कर पितरों को दी गई विदाई

हरिद्वार: सर्वपितृ अमावस्या के साथ ही 15 दिन के पितृपक्ष यानि श्राद्ध पक्ष का समापन हो गया। अमावस्या पर जिन पितरों की मृत्यु की तिथि पता नहीं होती, उनका श्राद्ध किया गया। साथ ही जिन्होंने आश्विन पूर्णिमा पर श्राद्ध नहीं किया, उन्होंने भी सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध और तर्पण कर पितरों को मोक्ष दिलाया। वहीं, श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

सर्वपितृ अमावस्या को पितृविसर्जनी अमावस्या या महालय समापन अथवा महालय विसर्जन के नाम से भी जाना जाता है। महालय के दिन ही सभी पितरों की विदाई होती है। वैसे भी आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन पितर श्राद्ध तर्पण की आशा में अपने वंशजों के द्वार आते हैं, लेकिन अगर उन्हें पिंडदान न दिया जाये तो ऐसा कहा जाता है कि वे श्राप देकर वापस चले जाते हैं। इसलिये सर्वपितृ विसर्जन के दिनए पितरों का श्राद्ध अवश्य करना चाहिए।

मंगलवार को अमावस्या पर सुबह से ही नारायणी शिलाए कुशावर्त घाट व विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों ने अपने पितरों के निमित्त तर्पण व कर्मकांड संम्पन्न कराए। लोगों ने पितरों के निमित्त वस्त्र, भोजनए पिंडदान सहित अन्य वस्तुएं दान दी। नारायाणी शिला पर सुबह पांच बजे से ही भगवान विष्णु के दर्शन करने वालों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गयी थी। जो दिन चढ़ने तक लंबी हो गई थी। नारायणी शिला में भगवान विष्णु के दर्शन करने के लिए लोगों को दो से तीन घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने नारायणी शिला पर हवन व तर्पण कर अपने पितरों को मोक्ष मिलने की कामना की।

नारायणी शिला के मुख्य पुजारी पंडित मनोज कुमार शास्त्री ने बताया कि प्रेत मंजरी नामक ग्रंथ में वर्णित है कि मनुष्य के शरीर पर सबसे पहला अधिकार पितरों का होता है। इसलिए जिस पर पितृ प्रसन्न होते हैं उसे सब सुख मिल जाते हैं और जिस पर पितृ प्रसन्न नहीं होते तो उन्हें स्वयं नारायण श्री हरि की कृपा का भी कोई लाभ नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि ग्रंथों में वर्णित है कि पितृ विर्सजनी अमावस्या पर सभी ज्ञात अज्ञात पितरों का पिंडदान किया जाता है। इसके अलग यह अमावस्या का श्राद्ध विशेष तौर पर उनके लिए भी किया जाता है, जिनके जीवन में अपना कोई नहीं होता है।

गंगा स्नान कर किया पुण्य अर्जित

अमावस्या पर पितरों के लिए तर्पण और कर्मकांड के साथ ही स्नान और यज्ञ का भी विशेष महत्व है। इस दिन गंगा के किनारे बैठना और गंगा में स्नान करने के साथ ही ध्यान, यज्ञ, तर्पण आदि करना भी पुण्यकारक कहा गया है। ऐसे में मंगलवार को प्रित मोक्ष अमावस्या के मौके पर हरिद्वार समेत देशभर के गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। हरकी पैड़ी गंगा की हृदयस्थली ब्रह्मकुंड पर भोर से ही गंगा स्नान का क्रम शुरू हो गया था। शाम तक स्नान करने वालों की संख्या प्रशासन के अनुसार 8 लाख आंकी गई।
पितरों को दी विदाई

पितृविसर्जनी अमावस्या के साथ ही 15 दिन से पृथ्वी पर वास कर रहे पित्र भी अपने स्थानों को विदा हो गए। लोगों ने घर में पकवान बनाकर पंडितों को जिमाकर उन्हें दान में वस्त्र, फल व दक्षिणा दी। इसके साथ ही सभी पित्रों के निमित कर्मकांड, यज्ञ आदि संपन्न कराकर घर परिवार में सुख.समृद्धि की कामना कर पितरों को विदाई दी।

नारायणी शिला पर लगे मेले में की खरीददारी

अमावास्या के अवसर पर मायापुर स्थित नारायणी शिला पर मेला लगाया गया था। जगह-जगह चाट-पकौड़ी खेल-खिलौने सहित नगर निगम परिसर में झूला भी लगाया गया था। यहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं ने खरीददारी करने के साथ ही चाट-पकौड़ी सहित अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया। बच्चों ने भी खेल-खिलौनी लेने के साथ ही झूले का लुत्फ उठाया।

 275 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!